आज कानपुर में गरजेगे सीएम योगी आदित्यनाथ

कानपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज कानपुर के दौरे पर हैं। शहर में सीएम के आगमन पर हर तरफ हलचल मची हुयी है। भाजपा के कार्यकर्ता उनके स्वागत की तैयारियों में जुटे हैं वहीं पुलिस प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने में लगी है।
योगी आदित्यनाथ का कुछ ऐसा है प्रोग्राम, कार्यक्रम में कार्यकर्ता होंगे शामिल
योगी आदित्यनाथ सुबह 10.35 बजे लखनऊ से चलेंगे। सुबह 10.55 बजे सीएसए पहुचेंगे। उसके बाद 11.05 बजे भारतीय कृषि प्रौद्योगिकी अनुप्रयोग अनुसंधान संस्थान पहुंचेंगे। इसके बाद वो लगभग 12 सीएसए हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां से बाल भवन फूलबाग जाएंगे। 12.55 बजे बाल भवन से क्राइस्ट चर्च मैदान पहुंचेंगे और 1.05 बजे वहां से लखनऊ के लिए रवाना होंगे।
प्रदेश से मिले निर्देशों के मुताबिक उत्तर जिलाध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी ने कहा कि सीएम का कार्यक्रम पार्टी का न होकर सरकारी है। इसलिए वही पदाधिकारी शामिल होंगे, जिन्हें बुलाया गया है। इनमें जनप्रतिनिधि व प्रदेश के पदाधिकारी शामिल हैं। हालांकि अपना चेहरा मुख्यमंत्री को दिखाने के लिए कार्यकर्ताओं ने तय रूट पर होर्डिंग से शहर को पाट दिया गया है।
अभी-अभी: सामने आया नोटबंदी का सबसे बड़ा फायदा, जानकर आप भी रह जाएगे दंग
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद परिसर का निरीक्षण सीएम करेंगे इसके लिए वाटर प्रूफ पंडाल लगवाया गया है। सीएम के कार्यक्रम के लिए एडवांस लाइफ सपोर्टिग, ट्रामा समेत आधा दर्जन एंबुलेंस लगाई गई हैं। साथ ही डॉक्टर लगाये गए हैं।





