
अगर आप समझते हैं कि वैनिला फ्लेवर खाने वाले बोरिंग होते हैं तो ऐसा नहीं है। स्मेल एंड टेस्ट ट्रीटमेंट रिसर्च फाउंडेशन ने हाल ही में जारी किए एक सर्वे में ये खुलासा किया। जानिए आपके बारे में क्या बताते हैं ये अन्य कॉमन लेकिन खास आईसक्रीम फ्लेवर्स :
VANILLA LOVERS ARE IMPULSIVE
सबसे सिंपल आईसक्रीम फ्लेवर है वैनिला, लेकिन इसे पसंद करने वाले बेहद कलरफुल, इम्पल्सिव और रिस्क लेने वाले होते हैं। ये लोग लॉजिक से ज्यादा अपने इनट्यूशन पर भरोसा करते हैं। जिन्हें वैनिला पसंद होता हैं, उन्हें बचपन से ही इसका टेस्ट समझ में आ जाता है। धीरे-धीरे इन्हें इसके अलावा अन्य और कोई फ्लेवर पसंद नहीं आता।
STRAWBERRY LOVERS ARE INTROVERTS
स्ट्रॉबेरी लवर्स बेहद समझदार होते हैं। ये डेवोटेड, इंट्रोवर्ट और धैर्यवान भी होते हैं। ये लॉजिकल और थॉटफुल होते हैं। ये लोग ज्यादा किसी से मिलना जुलना पसंद नहीं करते। बहुत से जीनियस लोगों का फेवरेट फ्लेवर भी स्ट्रॉबेरी होता है।
CHOCOLATE LOVERS ARE FLIRTATIOUS
अगर आप चॉकलेट स्कूप पसंद करते हैं तो आप फ्लर्टेशियस और सेडक्टिव किस्म के हैं। चॉकलेट फ्लेवर पसंद करने वाले बेहद हसमुख, चार्मिंग और ड्रामैटिक भी होते हैं।