बड़ी मात्रा में अवैध हथियारों के साथ बदमाश गिरफ्तार

हापुड़। हापुड़ के गढ़ कोतवाली पुलिस को उस वक्त बड़ी कामयाबी हाथ लगी जब पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस को बदमाश के पास से काफी मात्रा में अवैध हथियार बरामद हुए हैं।अवैध हथियारों

गढ़ कोतवाली पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि राजू नाम का शातिर बदमाश कुछ अवैध हथियारों के साथ जा रहा है। जिसके बाद पुलिस ने तुरंत इलाके में नाकेबंदी शुरु कर दी। जिसमें मुठभेड़ के बाद बदमाश पुलिस की गिरफ्त में आ गया। पुलिस को बदमाश के पास से 7 अवैध तमंचे बरामद हुए हैं।

पुलिस पूछताछ में पता चला कि बदमाश काफी समय से अवैध हथियारों की सप्लाई कर रहा था। आगामी चुनावों को देखते हुए पुलिस इस कोण से भी मामले की जांच कर रही है।

 
Back to top button