अरे वाह!! मंत्री हो तो ऐसा जो बंधवाए PSO से जूते का फीता और बोले खुद को VIP

भुवनेश्वर। ओडिशा के कैबिनेट मंत्री जोगेंद्र बेहरा विवादों में घिर गए है। दरअसल, सोमवार को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर क्योंझर में एक समारोह में वो अपने निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) से जूते के फीते बंधवाते दिखे।

अरे वाह!! मंत्री हो तो ऐसा जो बंधवाए PSO से जूते का फीता और बोले खुद को VIP

मुख्य अतिथि मंत्री जी ने बंधवाए PSO से जूते के फीते 

एक अंग्रेजी वेबसाइट में छपी खबर के मुताबिक, क्योंझर जिला मुख्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में बेहरा मुख्य अतिथि थे। इस कार्यक्रम में उन्होंने तिरंगा फहराया। कार्यक्रम के बाद उन्हें अपने पीएसओ से जूते बंधवाते देखा गया। फीते बंधवाने का ये वीडियो ओडिशा के स्थानीय चैनल पर भी दिखाया गया।

वीडियो वायरल होने के बाद मंत्री जी ने कहा, ‘मैं एक वीआईपी हूं। मैंने झंडा फहराया, उसने (पीएसओ ने) ऐसा नहीं किया।’

इस घटना के बाद बेहरा अपने विरोधियों के निशाने पर आ गए हैं। विरोधी दल के नेता उनकी खूब आलोचना कर रहे हैं।

Back to top button