अभी अभी: अरविंद केजरीवाल होंगे पंजाब के सीएम: सिसोदिया

पंजाब चुनाव के ठीक पहले आम आदमी पार्टी ने पंजाब के साथ-साथ दिल्ली वालों को भी चौंका दिया है। मोहाली में एक रैली को संबोधित करते हुए दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने ये बड़ा ऐलान किया है कि पंजाब में आप के मुख्यमंत्री उम्मीदवार अरविंद केजरीवाल ही होंगे।
हालांकि रैली में मनीष ने ये भी कहा कि जो भी आप की तरफ से सीएम बने उसकी जिम्मेदारी केजरीवाल की ही होगी। उन्होंने कहा कि मुझसे कई बार पूछा गया कि पंजाब में ‘आप’ का सीएम कैंडिडेट कौन होगा तो ये मान कर चलें कि पंजाब के सीएम केजरीवाल ही होंगे।





