अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में वेजिटेरियन रेस्तरां का स्वाद आपको हमेशा रहेेेगा याद

घूमने या कामकाज के सिलसिले में विदेश जाने वाले उन लोगों को खाने में कहीं ज्यादा परेशानी होती है जो शाकाहारी होते हैं। लेकिन भारतीयों का आवागमन बढ़ने से अब ऐसे लोगों को खानपान की सुविधा होने लगी है। अमेरिका का सैन फ्रांसिस्को ऐसा ही शहर है, जहां कुछ अद्भुत शाकाहारी रेस्तरां हैं, जिनके स्वाद में विविधता भी है। अगर यहां पर वेजिटेरियन रेस्तरां की तलाश कर रहे हैं तो इन जगहों पर जरूर जाएं।

नॉर्थ बीच और फाइनेंशियल डिस्ट्रिक्ट के बीच कोटोग्ना मौजूद है। जो सालों से शहर के सबसे पसंदीदा रेस्तरां में से एक है। यहां बहुत ही बेहतरीन पास्ता, पिज्जा के साथ सलाद और सादा इटैलियन फूड भी मिलता है। सब्जियों वाली डिश फेम्ड कैरट को यहां जरूर ट्राय करें, जो आपकी टेबल पर सभी के लिए पर्याप्त होगी। यहां आने वालों को पहले से रिजर्वेशन कराने की सलाह दी जाती है। यहां का बार भी लोगों को बहुत लुभाता है।

भारतीय भोजन पंसद करने वाले लोगों को उडुपी पैलेस का दौरा करना चाहिए। यहां का खाना पूरी तरह से शाकाहारी है, इसलिए आप बिना झिझक ऑर्डर कर सकते हैं। वेजिटेरियन्स के लिए तो यहां बहुत सारी वैराइटी मिलती है। यहां के चटख मसाले कभी न भूलने वाला स्वाद देते हैं और थाली भी वाजिब दाम पर मिलती है।

हॉस जारे के फ्लाई ट्रैप में सभी के लिए कुछ न कुछ जरूर होता है। यहां की डिशेज में मसाले और जड़ी-बूटियों का इस्तेमाल किया जाता है। ये मसाले खासकर भोजन के स्वाद को लाजवाब बना देते हैं। यहां के मैन्यू की विविधता बहुत भाती है। यह अपने अतिथि-सत्कार के लिए भी मशहूर है। जो आपके सफर को यादगार बना देंगे।

शाकाहारियों मैक्सिकन फूड पसंद करने वालों के लिए ग्रेसियस माड्रे एक अच्छी जगह हो सकती है। मिशन रेस्तरां में आपको सभी वेजिटेरियन डिशेज मिलेंगी। यहां मेक्सिकन डिशेज मौसमी पैदावार का इस्तेमाल कर बनाई जाती हैं। काजू, नारियल और फलियों के साथ तैयार की गई डिशेज में आपको अनोखा स्वाद मिलेगा।

यह लोकप्रिय शाकाहारी रेस्तरां सिविक सेंटर के चहल-पहल वाले इलाके में है। यहां ऑरेंज ब्लॉसम बेरी फ्रांसीसी टोस्ट जैसी डिशेज बहुत ही खास हैं। इसे फ्रांसीसी ब्रेड नारंगी लपसी में केला, ताजे जामुन, और चमकीले अखरोट में डुबोकर शुद्ध मेपल सिरप के साथ परोसा जाता है। जंगली मशरूम बेनेडिक्ट का स्वाद भी लाजवाब है, जो एक अंग्रेजी मफिन पर दो अंडे, पालक, जंगली मशरूम, प्याज, सफेद ट्रफल तेल और हॉलैंडिस सॉस के साथ परोसा जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button