अमेठी में हारे राहुल गाँधी, स्मृति को मिली जीत की शाबाशी, क्या है इस मैसेज का सच

लखनऊ. यूपी निकाय चुनाव 2017 में अमेठी हॉट सीट बनी हुई है। शुक्रवार सुबह जैसे ही नतीजे आने शुरू हुए, ट्विटर पर अमेठी की चर्चा शुरू गई। ट्वीट हो रहा है कि राहुल गांधी के गढ़ अमेठी में बीजेपी का मेयर कैंडिडेट लीड कर रहा है। यह राहुल की हार और स्मृति ईरानी की बड़ी जीत है। सोशल मीडिया पर लोग बिना सच्चाई जाने भेड़चाल में एक ही बात ट्वीट कर रहे हैं। अमेठी लोकल बॉडी इलेक्शन से जुड़ी इस वायरल न्यूज का सच अपने रीडर्स को बता रहा है।
क्या हो रहा है वायरल?
यूपी सिविक पोल 2017 में अमेठी से बीजेपी मेयर कैंडिडेट जीत रहा है। यह राहुल गांधी और पूरी कांग्रेस के लिए शॉकिंग न्यूज है। यही रिजल्ट गुजरात इलेक्शन और 2019 के आम चुनावों की दिशा तय करेगा।
क्या है सच?
अमेठी में मेयर और नगर निगम के चुनाव हैं ही नहीं। वहां नगर पालिका और नगर पंचायत के चुनाव हैं। अमेठी नगर पंचायत चुनाव में कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी उतारा ही नहीं है। बीजेपी प्रत्याशी अमेठी शहर और जायस सीट पर आगे हैं। कांग्रेस अमेठी जिले की हर सीट पर चौथे नंबर पर सबसे पीछे चल रही है।
वायरल न्यूज के मुताबिक अमेठी में बीजेपी का मेयर कैंडिडेट आगे है, जो कि गलत है। अमेठी में मेयर कैंडिडेट है ही नहीं। हां यह सच है कि अमेठी लोकल बॉडी इलेक्शन में हर सीट पर कांग्रेस पिछड़ती जा रही है और राहुल गांधी की पकड़ छूटती जा रही है।
ये है लेटेस्ट अपडेट अमेठी चुनाव का…
अमेठी नगर पंचायत अध्यक्ष 2nd राउंड
Bjp- चंद्रमा देवी – 991
निर्दल – लाइक हवारी – 511
SP- चुन्ना सिंह – 336
BSP- नन्हे घोषी – 9
ये भी पढ़ें: बड़ा खुलासा: राम रहीम और हनीप्रीत ने मिलकर रची थी ये बड़ी साजिश, सरकार का करना चाहते थे तख्तापलट
नगर पालिका जायस – भाजपा प्रत्याशी महेश सोनकर आगे
नगर पालिका गौरीगंज – सपा प्रत्याशी राजपति देवी आगे
नगर पंचायत अमेठी – भाजपा प्रत्याशी चंद्रमा देवी आगे
मुसाफिरखाना नगर पंचायत – निर्दल प्रत्याशी बृजेश अग्रहरी आगे।





