अभी-अभी: दिल्ली एयरपोर्ट पर एअर इंडिया-इंडिगो के विमानों ने मचा दिया हड़कंप…

दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शुक्रवार को बड़ा हादसा होने से बच गया. एयरपोर्ट पर एअर इंडिया और इंडिगो के विमान आमने-सामने आ गये थे, दोनों विमानों में टक्कर होने ही वाली थी तभी ATC की सावधानी से दुर्घटना टल गई.

क्या हुआ थाअभी-अभी: दिल्ली एयरपोर्ट पर एअर इंडिया-इंडिगो के विमानों ने मचा दिया हड़कंप...
दरअसल, एअर इंडिया का AI156 विमान दिल्ली से गोवा के लिए टेक ऑफ कर रहा था, तभी इंडिगो का 398 विमान वहां पर उसी पट्टी पर लैंड कर रहा था. यह वाक्या सुबह 11.02 बजे का है. लेकिन तभी ATC ने गोवा एअर इंडिया की फ्लाइट को टेक ऑफ करने से रोक दिया. और हादसा टल गया. विमान में लगभग 119 यात्री और 3 क्रू मेंबर मौजूद थे.

अभी अभी: पीएम मोदी के दुश्मन ने सीएम योगी से कहा, सिर झुका के माफी मांग लो वरना जिंदगी बर्बाद कर दूंगा

तेज रफ्तार पर था विमान

एटीसी ने एअर इंडिया के कमांडर को तुरंत फ्लाइट की उड़ान रद्द करने का निर्देश दिया, जो कि रनवे नंबर 27 से टेक ऑफ लेने वाला ही था. बताया जा रहा है कि विमान उस समय काफी तेज रफ्तार पर था. विमान की रफ्तार इस समय लगभग 185 किमी. प्रति घंटा की थी. एटीसी की फुर्ती और कमांडर की मुस्तैदी के कारण ही यह बड़ा हादसा होने से टल गया.

Back to top button