अभी-अभी: इस शहर में हुआ बड़ा हादसा, चारो तरफ बिछ गयी लाशे

हिमाचल के कांगड़ा के पास श्रद्घालुओं से भरी एक प्राइवेट बस के गहरी खाई में गिरने से 10 लोगों की मौत हो गई है। हादसे में 30 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिन्हें देहरा अस्‍पताल ले जाया जा रहा है।अभी-अभी: इस शहर में हुआ बड़ा हादसा, चारो तरफ बिछ गयी लाशे
 
पुलिस से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसा वीरवार सुबह करीब पौने 11 बजे हुआ। यह प्राइवेट बस अमृतसर से चिंतपूर्णी आई थी। बस में 50 से ज्यादा लोग सवार थे जो ज्वालाजी मंदिर में माथा टेकने जा रहे थे।

सुबह के समय यह बस चिंतपूर्णी से ज्वालाजी के लिए रवाना हुई थी। जैसे ही कांगड़ा के ढलियारा के पास पहुंची कि अचानक बेकाबू होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि मृतकों का आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है।

प्रारंभिक सूचना के अनुसार हादसे के बाद कई श्रद्घालु बस के नीचे ही दब गए। इन्हें कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका। हादसे में कई घायलों की हालत गंभीर है और इन्हें देहरा अस्पताल लाया गया है।

हादसा कैसे हुआ अभी इसका पता नहीं चल पाया है। हादसे की खबर मिलते ही सीएम वीरभद्र सिंह ने घायलों को हरसंभव मदद के आदेश दे दिए हैं। जिला प्रशासन को मौके पर जाकर राहत कार्य में तेजी लाने को कहा गया है।

 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button