अब Google Photos में भी कर सकेंगे चैटिंग

Google चैटिंग ऐप में आम तौर पर फेल ही रहा है. सोशल मीडिया में भी फेल रहा है. अब कंपनी गूगल फोटोज के जरिए ही लोगों को चैटिंग फीचर्स दे रही है. Google ने अपने Photos ऐप में एक नया फीचर ऐड किया है. अब फोटो एक दूसरे के साथ शेयर करने वाले फीचर को पूरी तरह रीडिजाइन कर दिया गया है. यहां प्राइवेट मैसेजिंग फीचर ऐड कर दिया गया है.

गूगल फोटोज का ये नया फीचर अब Android और iOS दोनों ही प्लेटफॉर्म पर मिलेगा. इस नए फीचर के तहत अब अगर आप किसी के साथ फोटोज शेयर करेंगे तो इसके साथ आप मैसेज भी भेज सकते हैं. ये फीचर ठीक वैसे ही काम करेगा जैसे आप फेसबुक, इंस्टा या स्नैपचैट पर फोटो भेजते समय यूज करते हैं. फोटो सेंड करने के साथ ही आप बातचीत का थ्रेड भी शुरू कर सकते हैं. फोटोज भेजने के साथ आप यहां चैटिंग भी कर सकते हैं. इसके लिए उन यूजर्स के पास भी Google Photos ऐप होना जरूरी है. भेजे गए फोटोज पर आप रिएक्ट भी कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: रिजर्व बैंक ने मोदी सरकार को दिया बड़ा झटका, GDP ग्रोथ अनुमान घटाकर…
Google Photos के इस फीचर को यूज करना काफी आसान है. Google Photos ऐप में जाकर फोटो पर टैप करें और यहां आपको Send in Google Photos का ऑप्शन मिलेगा. यहां आपको कॉन्टैक्ट्स की लिस्ट दिखेगी. मोस्ट फ्रिक्वेंट कॉन्टैक्ट्स होंगे या फिर आप नाम लिख कर जिन्हें सेंड करना है सर्च कर सकते हैं.
यहां एक New Group का भी ऑप्शन मिलेगा जिसे सेलेक्ट करके आप एक से ज्यादा लोगों को ऐड करके उन्हें फोटोज सेंड कर सकते हैं. यहां फोटोज को लाइक , कॉमेन्ट और रिएक्ट करने का ऑप्शन होगा और इसके साथ आप लिख भी सकते हैं.
गौरतलब है कि कुछ इसी तरह का फीचर Google ने YouTube ऐप के लिए भी शुरू किया थ. इसके तहत यूट्यूब ऐप से डायरेक्ट वीडियो शेयरिंग और मैसेजिंग का फीचर यूज किया जा सकता था, लेकिन कंपनी ने हाल ही में इसे शट डाउन करने का ऐलान कर दिया है. Google ने अपने ब्लॉग पोस्ट में लिखा है, ‘ये फीचर किसी चैट ऐप को रिप्लेस करने के लिए नहीं बना है, जिसे आप पहले से यूज करते हैं, लेकिन हमें उम्मीद है कि ये गूगल फोटोज में फ्रेंड्स और फैमिली के साथ मेमोरीज शेयर करने के अनुभव को बेहतर करेगा’





