अब यमुना एक्सप्रेसवे पर स्पीड हुई 80 के ऊपर तो कट जाएगा चालान

अगर आप 15 दिसंबर के बाद यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway) से सफर करने का मन बना रहे हैं. तो ये ख़बर आपके लिए बेहद जरूरी है. दरअसल, एक्सप्रेसवे के लिए स्पीड लिमिट तय की गई है. जिसके उल्लंघन पर आपको भारी जुर्माना पड़ सकता है.

यमुना एक्सप्रेसवे पर 15 दिसंबर से वाहनों की रफ्तार पर लगाम लगेगी. कोहरे की वजह से होने वाले सड़क हादसों को देखते हुए यमुना प्राधिकरण ने सख्त कदम उठाया है. जो भी चालक 80 के ऊपर अपने वाहन की रफ्तार रखेंगे उन पर भारी जुर्माना लगेगा.

यह भी पढ़ें: प्याज की कीमतें अभी सामान्य होने के आसार नहीं: सूत्र

दरअसल, सर्दियों में कोहरे की वजह से एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसों की संख्या बढ़ जाती है. आगरा तक यमुना एक्सप्रेसवे पर देर रात से सुबह तक कोहरा रहता है. ऐसे में गाड़ियों की रफ्तार पर लगाम लगाने के लिए कड़ा फैसला लिया गया है. छोटे वाहनों की स्पीड लिमिट 80 तय की गई तो वहीं बड़े वाहनों के लिए अधिकतम लिमिट 60 किमी प्रति घंटा तय की गई है. बताया जा रहा है कि आने वाले समय में छोटे वाहनों के लिए स्पीड लिमिट को 80 से घटाकर 60 किया जा सकता है.

Back to top button