अब आपका ब्लड ग्रुप बताएगा कैसे रहे फिट…

आप खुद को फिट रखने के लिए तरह-तरह के जतन करते हैं, कभी जिम तो कभी योग का सहारा लेते हैं। खास बात यह है कि एक और तरीका है जिसकी मदद से आप खुद को हेल्दी रख सकते हैं।दरअसल फूड एक्सपर्ट्स की मानें तो अगर आप अपने ब्लड ग्रुप के हिसाब से भोजन करते हैं तो आप हमेशा स्वस्थ बने रह सकते हैं।आइए जानते हैं किस ब्लड ग्रुप के व्यक्ति को क्या खाना चाहिए क्या नहीं…अब आपका ब्लड ग्रुप बताएगा कैसे रहे फिट...

बता दें, हर प्रकार के ब्लड में एक खास तरह का एंटीजेन मार्कर होता है। यह मार्कर खाने को पचाने में मदद करता है।खास बात यह है कि ये एंटीजेन मार्कर अलग-अलग चीजों के साथ अलग-अलग तरीके से रिएक्ट करते हैं। यदि व्यक्ति इन्हें पहचान कर ठीक ढंग से डाइट लें तो वह सेहतमंद बना रह सकता है।

न्यूट्रीशनिस्ट का कहना है कि हर व्यक्ति का ब्लड एक खास तरह का होता है। वह जो भी खाता है उसके ब्लड ग्रुप के हिसाब से ही उसे चीजें सूट करती हैं यानी यदि व्यक्ति को उसके ब्लड ग्रुप के हिसाब से फूड दिया जाए तो वह सेहत की दृष्टि से ज्यादा अच्छा होता है।

ब्लड ग्रुप बी
ब्लड ग्रुप बी वाले लोग कई तरह का भोजन ले सकते हैं। इनमें अनेक प्रकार का मांस, सब्जियां, अनाज शामिल हैं। ऐसा माना जाता है कि ब्लड ग्रुप बी के लोगों को अनेक प्रकार का भोजन सूट करता है। बावजूद इसके उन्हें भोजन के मामले में संयम बरतना चाहिए। अगर दिन में मीट लिया है तो शाम में वेजीटेबल आदि खाएं।

ब्लड ग्रुप ए
ब्लड ग्रुप ए के लोगों के लिए हरी सब्जियां, अनाज, बींस अंकुरित भोजन, फल, ड्राई फ्रूट्स और ब्रेड, नूडल्स, चाइनीज फूड्स, डिनर रोल, बर्गर जैसे फूड्स को प्राथमिकता देनी चाहिए। वजन घटाने के लिए मीट, दूध से बने उत्पाद, गेहूं को अवॉइड करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button