अफेयर के शक में बीवी की हत्या, फिर कंधे पर लाश उठाकर पहुंचा पुलिस थाने

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि 24 घंटे तक आरोपी असमंजस से में रहा कि उसे लाश को कहीं फेंक देना चाहिए या फिर उसे अपना जुर्म स्वीकार कर लेना चाहिए.
दिल्ली के कमला मार्केट इलाके में एक युवक ने अफेयर के शक मेंअपनी पत्नी की हत्या कर दी. हत्या के बाद 24 घंटे तक वह लाश के साथ घर पर ही बैठा रहा. इसके बाद उसने खुद को पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया. पुलिस के मुताबिक आरोपी ने अपनी 2 साल की बेटी के सामने ही पत्नी की हत्या की थी.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी कामिल ने शुक्रवार रात पत्नी की हत्या की. हत्या के बाद उसने अपनी बेटी के खाना खिलाया और सो गया. शनिवार दिनभर और रातभर वह लाश के साथ घर पर ही रहा. रविवार तड़के उसने लाश को एक बेडशीट में लपेटा, फिर एक कंधे पर लाश और दूसरे बाजू में बच्ची को उठाकर वह पुलिस थाने पहुंचा और सरेंडर कर दिया.
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि 24 घंटे तक आरोपी असमंजस से में रहा कि उसे लाश को कहीं फेंक देना चाहिए या फिर उसे अपना जुर्म स्वीकार कर लेना चाहिए. आरोपी अपने परिवार के साथ कमला नगर मार्केट इलाके में एक बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर रहता है.
अधिकारी ने बताया कि मृतका रेशमा की बॉडी जब पुलिस को मिली तब तक वह पूरी तरह नीली पड़ चुकी थी.
कामिल ने पुलिस को बताया कि वह नशे में था और शुक्रवार को दो अन्य लड़कों से उसकी दोस्ती को लेकर उन दोनों के बीच झगड़ा हुआ और उसने अपना आपा खो दिया. इसके बाद उसने रेश्मा की हत्या कर दी.
वहीं, रेश्मा के माता-पिता का आरोप है कि कामिल उस पर दहेज के लिए भी दबाव बनाता था. दोनों की तीन साल पहले ही शादी हुई थी. पुलिस ने बताया कि आरोपी आंबेडकर विश्वविद्यालय में चपरासी का काम करता है.
 

Back to top button