अप्रैल में ही शुरू हो गई मई महीने वाली गर्मी, रिकॉर्ड तोड़ रहे तापमान

नई दिल्ली. अप्रैल महीने की शुरुआत में ही लोगों का पसीना छूटने लगा है। देश के उत्‍तरी हिस्‍से में पारा 40 डिग्री के पार जा रहा है जबकि राजस्‍थान में पिछले 70 सालों का रिकॉर्ड अप्रैल महीने में ही टूट गया है।अप्रैल में ही शुरू हो गई मई महीने वाली गर्मी, रिकॉर्ड तोड़ रहे तापमान

यूपी में बांदा जिले में 44.8 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया, जो अप्रैल महीने में सामान्‍य से बहुत ज्‍यादा है। इसके साथ ही देश के कई हिस्‍सों में लू का भी प्रकोप जारी है।   अभी अप्रैल का महीना शुरू हुआ है और गर्मी ने अपना कहर दिखाना शुरू कर दिया। देश के उत्तरी हिस्से में पारा 3-40 डिग्री सेल्सियस के पार जा रहा है।

उत्तर प्रदेश में बांदा 44.8 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ कल देश का सबसे गर्म स्थान दर्ज किया गया। जबकि अन्य शहरों में भी तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया गया। इतना ही नहीं देश के कई हिस्सों में लू का प्रकोप जारी है। फिलहाल, मौसम विभाग ने आगामी दिनों में 4 अप्रैल के बाद तापमान गिरने से दिल्ली वालों को थोड़ी राहत मिलने का पूर्वानुमान जताया है।

वहीं, मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, महाराष्ट्र के चंद्रपुर में अधिकतम 43.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया और यह भारत में दूसरा सबसे गर्म शहर रहा जबकि पश्चिम बंगाल में बांकुरा 43.4 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ देश का तीसरा सबसे गर्म स्थान रहा।

राजस्‍थान में भयंकर गर्मी राजस्थान में तीव्र गर्मी का दौर जारी है जिसके चलते राज्य के कई हिस्सों में सामान्य जीवन प्रभावित हुआ है। बाड़मेर में पारा 42.4 डिग्री सेल्सियस और इसके बाद जैसलमेर में पारा 42.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ ही चुरू और बीकानेर में अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस और 41.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

जबकि कोटा, जोधपुर, श्रीगंगानगर और पिलानी में 40.9, 40.8, 40.7 और 40.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। जयपुर एवं अजमेर में अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यूपी के जिलों का भी बुरा हाल यूपी में बांदा को छोड़कर गोरखपुर, फैजाबाद, वाराणसी, इलाहाबाद, लखनऊ, मुरादाबाद, झांसी, आगरा, मेरठ, कानपुर और बरेली जैसे शहरों में अधिक तापमान दर्ज किया गया। वहीं, रायबरेली में न्यूनतम तापमान 18.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग अधिकारियों ने बताया कि पंजाब और हरियाणा में भी गर्मी बरकरार रही।

Back to top button