अपने ही देश की मीडिया से परेशान इमरान खान ने उठाया ये बड़ा कदम, लगा दिया…

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान हमेशा ही ‘नया पाकिस्तान’ की बात करते हैं. लेकिन उनके फैसलों और नीतियों को देखें तो इसका बिल्कुल उलट दिखाई देता है. हमेशा भारत को कोसने वाली पाकिस्तानी मीडिया ने जब इमरान खान की सरकार पर सवाल उठाने शुरू किए तो एक नया आदेश जारी कर दिया गया है. इसमें सभी न्यूज़ चैनलों से कहा गया है कि टीवी चैनलों पर व्यंग्य एक हद में ही चलाएं.
पाकिस्तान की मीडिया एसोसिएशन पाकिस्तान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रेगुलेटरी अथॉरिटी (PEMRA) ने 12 जून को एक नोटिस जारी किया है. जिसमें नेताओं के खिलाफ किसी भी तरह के व्यंग्य, कार्टून, मीम आदि चलाने पर रोक लगा दी गई है.





