अनिल कपूर का फिल्मी डायलॉग बोलना पाकिस्तान आधिकारी को पड़ा भारी

पाक स्थित पंजाब प्रांत के पाकपत्तन में एक थाने के इंस्पेक्टर मोहम्मद अरशद शाह को सिर्फ इसलिए निलंबित कर दिया गया है क्योंकि उसने पुलिस की वर्दी में भारतीय अभिनेता अनिल कपूर की फिल्म शूटआउट एट वडाला का डायलॉग बोल दिया। शाह को निलंबित कर सात दिनों में उससे अपना पक्ष रखने को कहा गया है।

एक्सप्रेस ट्रिब्यून में प्रकाशित खबर के मुताबिक पाक पुलिस इंस्पेक्टर ने अन्य पुलिस कर्मचारियों के सामने वर्दी पहनकर अनिल कपूर की 2013 में आई फिल्म का संवाद बार-बार दोहराया और यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस प्रवक्ता मोहम्मद आसिफ ने शाह के निलंबन की पुष्टि की है।
मोहम्मद अरशद शाह ने कहा – ‘दो वक्त की रोटी कमाता हूं, पांच वक्त की नमाज पढ़ता हूं। इससे ज्यादा मेरी जरूरत नहीं और मुझे खरीदने की तेरी औकात नहीं…’ इस डायलॉग को बोलते वक्त अरशद के भतीजे ने इसका वीडियो बना लिया और टिकटॉक एप पर डाल दिया जो वायरल हो गया।

दो साल पुराना है दूसरा वीडियो
पाक पुलिस ने बीबीसी को बताया कि एक अन्य वीडियो भी पाकिस्तान में वायरल हो रहा है जो दो साल पुराना है। इसमें एक पूर्व पुलिसकर्मी नजर आ रहा है। इस वीडियो में पूर्व डीएसपी अमजद नाचते हुए दिखाई दे रहा है जिसकी पाकपत्तन में कभी भी पदस्थापना नहीं हुई है। पुलिस को इससे पहले भी एक अधिकारी की नाचते हुए वीडियो वायरल होने की जांच करनी पड़ी थी।

Back to top button