अगर सपने में दिखे ऐसे सांप, तो समझ लेना होने वाली हैं कोई अनहोनी

अक्सर हम सपने देखते है लेकिन हर सपने का अपना मतलब होता है। अगर सपने में आप किसी सांप को मारते हैं तो यह शुभ होता है। इस सपने का अर्थ है कि आप भविष्य में अपने दुश्मन पर विजय पाने वाले हैं। ऐसा भी हो सकता है आने वाले समय में आपको कोई धन लाभ हो जाए। अगर आप सपने में नाग नागिन का जोड़ा देखते हैं तो यह भी शुभ है। अगर सपने में भूरे रंग का नाग दिखाई दे तो यह सपना बताता है कि भविष्य में आपके पास धन आने वाला है। अगर आपको सपने में हरा सांप दिखाई दे तो जल्द आपको नौकरी मिलेगी।

इसी के साथ अगर सपने में रंगीला सांप दिखाई दे तो इसका मतलब है आप आने वाले समय में बड़े आदमी बनने वाले हैं। वहीं कहा जाता है अगर सपने में सफेद सांप दिखे तो यह धन लाभ का संकेत है। कहते हैं सपने में पीला सांप देखने का मतलब होता है आपको अपना घर छोड़ना पड़ सकता है।

सांप या नाग के अशुभ सपने:

सपने में सांप के दांत देखना अशुभ होता है। इससे आपको अपने किसी रिश्तेदार या मित्र से हानि पहुंच सकती है। अगर सपने में सांप और नेवले की लड़ाई दिखे तो यह अशुभ है। यह सपना इस बात का संकेत देता है कि आपको कोर्ट कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। इसी के साथ अगर सपने में दो मुंह वाला सांप दिखे तो यह शुभ नहीं माना जाता है यह सपना दुर्घटना का संकेत देता है।

Back to top button