अखिलेश को सीएम बनाना मेरी सबसे बड़ी भूल, मैं होता तो मिलता अधिक बहुमत

तहलका न्यूज ब्यूरो मैनपुरी. सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने पहली बार सार्वजनिक तौर पर स्वीकार किया है कि अखिलेश यादव को सीएम बनाना उनकी सबसे बड़ी भूल थी. उन्होंने अखिलेश यादव सरकार के कामकाज की तारीफ भी की, लेकिन अखिलेश यादव को सपा की हार की सबसे बड़ी वजह बताया।अखिलेश को सीएम बनाना मेरी सबसे बड़ी भूल

छलका मुलायम का दर्द  – मुलायम ने कहा कांग्रेस ने उनकी जिंदगी बर्बाद करने में कोई कोर कसर नही छोड़ी, अखिलेश ने उसी कांग्रेस से हाथ मिला लिया. – मुलायम ने स्वीकारा कि सपा अपनी गलती से चुनाव हारी, जनता की कोई गलती नहीं लेकिन मोदी ने जनता को ठग लिया

यह भी पढ़े: राजनीतिक मंच पर अखिलेश का तनहां हो जाना

मुलायम ने कहा कि कन्नौज में आकर पीएम ने दिया था बयान, जो अपने बाप का नहीं हुआ किसी का क्या होगा?  – मुलायम ने शिवपाल के शकुनि वाले बयान को सही बताया, रामगोपाल ने शिवपाल को हराने में कोई कसर नहीं छोड़ी, उन्होंने इसके लिए पैसे भी खर्च किए.

Back to top button