अखिलेश का योगी सरकार पर तीखा प्रहार, कहा- दो साल के कार्यकाल में चारों तरफ निराशा व हताशा है

लखनऊ : प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार के दो साल के कार्यकाल में चारों तरफ निराशा व हताशा है। राज्य सरकार ने अन्नदाता के साथ बड़ा छल किया है। आलू व गन्ना किसान मारे-मारे घूम रहे हैं। कर्ज में डूबे किसान आत्महत्या कर रहे हैं। रात भर जागकर फसल की रखवाली करता किसान चौकीदार बन गया हैं।अखिलेश का योगी सरकार पर तीखा प्रहार, कहा- दो साल के कार्यकाल में चारों तरफ निराशा व हताशा है

कुछ ऐसा बोले अखिलेश

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार अखिलेश ने अपने बयान में कहा कि भाजपा सरकार के दो वर्ष प्रदेश की जनता के लिए अभिशाप साबित हुए हैं। हर मोर्चे पर राज्य सरकार की नाकामी ही भाजपा की उपलब्धि मानी जा सकती है। भाजपा की केंद्र सरकार ने तो अपना एक भी वादा पूरा नहीं किया। नोटबंदी व जीएसटी ने पूरी अर्थव्यवस्था को ही चौपट कर दिया है। प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है।

वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही

जानकारी के मुताबिक हत्या, लूट, अपहरण और बलात्कार की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। शिक्षा, चिकित्सा, परिवहन, सभी सेवाएं अस्त-व्यस्त हैं। भाजपा सरकार ने यूपी डायल 100 और वूमेन पावरलाइन 1090 योजनाओं को बर्बाद कर दिया। नौजवान बेकारी का शिकार हैं। उद्योगधंधे बंद हो रहे हैं। उद्योगपति पलायन कर रहे हैं। युवाओं का भविष्य अंधकारमय है। प्रदेश में पूंजी निवेश नहीं हो रहा है। बिजली की एक यूनिट का भी उत्पादन नहीं ह्आ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button