अकाली सरपंच ने की अंधाधुंध फायरिंग, एक की मौत, दूसरे के पेट में लगी गोली

अमृतसर .5 जुलाई को अटारी रोड पर गुजर रहे ट्रक से एक गाड़ी का शीशा टूट गया, जिसका ट्रक ड्राइवर ने हर्जाना भर कर राजीनामा कर लिया। परंतु ट्रक के मालिक निवासी खुरमनिया के पूर्व अकाली सरपंच निरवैल सिंह को यह बात हजम नहीं हुई। इसी को लेकर शनिवार को वह अपने भाई दिलबाग सिंह, दो बेटों और अन्य 40 लोगों को गाड़ियों में भरकर खासा पहुंचा।

वहां सामान लेने आए मलकीत सिंह, गुरवीर सिंह के पैरों पर गोलियां चलाने लगा और फिर फरार हो गया। इसके बाद वह फिर से गुस्से में अपने साथियों सहित गांव नूरपुर पधरी पहुंचा और 132 बोर की राइफलों से ताबड़तोड़ गोलियां चलाने लगा। इसी दौरान अटारी के गांव डंडे निवासी जस सिंह की गोली लगने से मौत हो गई।
जबकि मलकीत सिंह के पेट में गोली लगी। घायल मलकीत को चाचा गुरशरण सिंह और भाई गुरप्रीत सिंह ने उसे छेहर्टा के अरोड़ा अस्पताल में दाखिल करवाया। थाना लोपोके पुलिस ने घायल के बयान दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।





