हुआ फाइनल, इस दिन हेजल बनेंगी युवराज की दुलहनियां….

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह की शादी की डेट फाइनल हो गई है। युवी और मंगेतर हेजल कीच की 30 नवंबर को चंडीगढ़ में शादी होगी।

हेजल बनेंगी युवराज की दुलहनियां

युवी की भारतीय वन-डे टीम में वापसी की भी संभावना व्यक्त की जा रही है। उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ वन-डे सीरीज के लिए टीम इंडिया में चुना जा सकता है, क्योंकि उन्होंने फिटनेस टेस्ट भी पास कर लिया है।

युवी और हेजल ने पिछले वर्ष 11 नवंबर को इंडोनेशिया के बाली में सगाई की थी। युवी और हेजल की शादी का रिसेप्शन दिसंबर में होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार युवराज सिंह के परिजनों ने शादी की डेट कन्फर्म कर दी है। 30 नवंबर को उनके होमटाउन में ये शादी होगी और इस पूरे समारोह से मीडिया को दूर रखा जाएगा। इसके बाद 5 या 7 दिसंबर को रिसेप्शन होगा।

Back to top button