स्वास्थ्य कारणों से जापान के पीएम शिंजो आबे देंगे इस्तीफा

जुबिली न्यूज डेस्क
जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे अपनी स्वास्थ्य कारणों की वजह से इस्तीफा देंगे।
स्थानीय मीडिया के अनुसार जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे का कार्यकाल सितंबर 2021 में खत्म होने वाला था। सोमवार को पीएम आबे जापान के सबसे लंबे समय तक पीएम रहने का रिकॉर्ड तोड़ चुके थे।

प्रधानमंत्री आबे फिलवक्त एक साथ कई चुनौतियों से जूझ रहे हैं। स्वास्थ्य समस्या के अलावा कोरोना महामारी, अर्थव्यवस्था और उनकी पार्टी के सदस्यों पर लगे स्कैंडल की वजह से वह एक साथ कई आरोप झेल रहे हैें।
कोरोना वायरस की वजह से हुई तालाबंदी की वजह से जापान मंदी की ओर जा रहा है। जापान की अर्थव्यवस्था की हालत ऐतिहासिक रूप से निचले स्तर पर है। आबे ने जनता से वादा किया था कि वह अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाएंगे, लेकिन अभी ऐसा कुछ दिख नहीं रहा है। और तो और आने वाले समय में भी सुधार की गुंजाइश कम दिख रही है।

कोरोना महामारी से निपटने को लेकर प्रधानमंत्री आबे की आलोचना रही थी। कोरोना पर नियंत्रण कर पाने में आबे सरकार नाकाम रही है। इसके अलावा उनकी पार्टी के सदस्यों पर लगे स्कैंडल के आरोपों के कारण भी वो घेरे में थे।
जापान के प्रधानमंत्री शिंजो की सेहत ठीक नहीं है। एक हफ्ते के भीतर आबे की हॉस्पिटल में कई तरह की जांच हुई है।
ऐसा माना जा रहा है कि वो शुक्रवार की दोपहर में अपनी स्वास्थ्य को लेकर बात करेंगे।

Back to top button