लोगों को खूब पसंद आ रही हैं लकड़ी से बनी ये बाइक, ख़ासियत जानकर सभी हैरान…

दुनिया का हर व्यक्ति यही चाहता है कि उसके पास एक अच्छी बाइक हो जिसकी पिछली सीट पर उसकी गर्लफ्रेंड बैठी हो। जब उसकी बाइक हवा से बातें करे तो लोगों की निगाहें बस उसके ऊपर ही जमी रहें। आजकल तेजी से सुपरबाइकों का चलन चल रहा है। हर कोई इसके लिए दीवाना रहता है। लेकिन ये बाइकें इतनी महँगी होती हैं कि हर कोई इसे अफोर्ड नहीं कर सकता है।

दे रही है अच्छी-अच्छी बाइकों को टक्कर:

अगर आपको भी सुपरबाइक का शौक है और आप महँगी बाइक अफोर्ड नहीं कर सकते हैं तो चिंता करने की कोई जरुरत नहीं है। आज हम आपको एक ऐसी सस्ती गाड़ी के बारे में बताने जा रहे हैं, जो इस समय चर्चा का विषय बनी हुई है। ये सस्ती बाइक अच्छी-अच्छी महँगी बाइकों को भी जमकर टक्कर दे रही हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस बाइक को बनाने में बहुत ही कम खर्च हुआ है।

लकड़ियों से बनाई गयी है यह अद्भुत बाइक:

तेज रफ़्तार वाली बाइक किसे पसंद नहीं होती है। लेकिन उसकी कीमत ही इतनी ज्यादा होती है कि दाम सुनकर ही पसीने निकल आते हैं। ऐसे ही कुछ लोगों को सुपरबाइक का शौक था, लेकिन वह उसे खरीद नहीं सकते थे, तो उन्होंने खुद ही ऐसी बाइक बना ली। जी हाँ लोगों ने यह बाइक अपने हाथों से बनाई है। इस बाइक में महँगे कलपुर्जे नहीं बल्कि पेड़ की लकड़ियाँ लगी हुई हैं।

सड़क पर उतरते ही लोगों की निगाहें जम जाती हैं बाइक पर:

यक़ीनन सुनकर आपके होश उड़ गए होंगे, लेकिन यह सच है। इस बाइक को फिलिपींस की इगोरेट जनजाति ने बनाया है। लकड़ी की होने की वजह से इस बाइक पर अलग-अलग तरह की अद्भुत आकृतियाँ भी बनी हुई हैं। जब ये लड़की की बाइक सड़कों पर उतरती हैं तो लोगों की आँखें बस इन्हें ही देखती हैं। ये लोग लकड़ी की इन बाइकों से रेस भी लगाते हैं। इन बाइकों में ब्रेक कजोर होता है, लेकिन यहाँ के लोग फुल स्पीड से बाइक दौड़ते हैं। ये लोग अपनी निंदगी में मस्त रहते हैं।

Back to top button