कैमूर में पीएम मोदी की रैली को मिली इजाज़त

0.97306200-1439125285-7mail-google-com-300x173पटना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 12 अक्टूबर को कैमूर में होने वाली रैली को डीएम देवेश सेहरा की मंजूरी मिल गई है। इससे पहले मोदी की रैली को इजाज़त न मिलने पर भाजपा और राज्‍य सरकार में टकराव की स्थिति पैदा हो गई थी।

हर हाल में हागी रैली

भाजपा हर हाल में 12 अक्टूबर को मोदी की चुनावी रैली करने पर अड़ी थी। वहीं राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद ने चुनाव आयोग से नमो की कैमूर व जहानाबाद रैली के प्रसारण पर रोक की मांग की थी। पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, बिहार के प्रभारी भूपेंद्र यादव और प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय ने नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल आज मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मिलकर डीएम के इस रवैये की शिकायत की। पार्टी ने कहा था कि सुरक्षा प्रदान करना राज्य सरकार की जिम्मेदारी है।

इससे पहले डीएम ने नहीं दी थी अनुमति

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय ने कहा कि 12 अक्टूबर को प्रधानमंत्री की कैमूर और जहानाबाद में चुनावी रैली होनी है। कैमूर के डीएम भीड़ अधिक होने की संभावना को देखते हुए इसकी अनुमति नहीं दे रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की जनसभा या किसी भी कार्यक्रम के पहले उनकी सुरक्षा के लिए जवाबदेह एसपीजी को एडवांस सिक्यूरिटी लियाजन यानी एएसएल रिपोर्ट देनी होती है। कैमूर के सभास्थल का निरीक्षण करने के बाद एसपीजी ने अपनी रिपोर्ट दे दी है इसके बावजूद वहां के डीएम सेहरा राज्य सरकार के दबाव में रैली करने की इजाजत नहीं दे रहे थे। लेकिन अब डीएम ने रैली की इजाज़त दे दी है।

क्‍या कहा था डीएम ने

कैमूर के डीएम ने इस संबंध में पूछे जाने पर कहा था कि प्रधानमंत्री की चुनावी रैली में लाखों की भीड़ जुट रही है। कैमूर जैसी छोटी जगह में सुरक्षा कारणों से प्रधानमंत्री की रैली की अनुमति अभी नहीं दी जा रही थी।

 

 

Back to top button