आप करे यूज सोनाक्षी सिन्हा के मेकअप टिप्स…

नई दिल्ली : बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा को कौन नहीं जानता। उनके फैंस की एक बड़ी लिस्ट है। लोग उनकी ख़ूबसूरती के कायल हैं। हालही में वे अपनी फिल्म “जीरकपुर तथा हैप्पी फिर भाग जाएगी” के प्रोमोशन के समय सामने आईं। उनको देखने के लिए उनके फैंस की बड़ी संख्या भी आई हुई थी। जिनमे बहुत सी लड़कियां भी थीं। इस दौरान जब सोनाक्षी से उनका ब्यूटी सीक्रेट पूछा गया तो उन्होंने अपने ब्यूटी व मेकअप सीक्रेट्स बताये। आइये अब हम आपको भी बताते हैं सोनाक्षी द्वारा बताये गए ब्यूटी व मेकअप सीक्रेट्स को। सोनाक्षी सिन्हा का कहना है की वे पानी की काफी मात्रा का सेवन करती हैं। उनका कहना है की यदि आप भरपूर मात्रा में पानी का सेवन करती हैं तो आपके चेहरे की चमक तथा निखार में इजाफा होता है।

इसके अलावा सोनाक्षी जब कभी भी मेकअप करती हैं तो वे एक गिलास पानी जरूर पीती हैं। सोनाक्षी का कहना है की वह जब कभी भी मेकअप करती हैं तो सबसे पहले अपने चेहरे को क्लींजर से साफ़ करती हैं। इसके बाद वे अपने चेहरे पर मॉइस्चराइजर लगाती हैं। सोनाक्षी का मानना है की आप जिस भी मॉइस्चराइजर का यूज करें वह अच्छी कंपनी तथा ब्रांड का होना चाहिए।3 – सोनाक्षी सिन्हा बताती हैं की यदि आपको अपने चेहरे के फाउंडेशन को बैलेंस लुक देना है तो आप फेस पाउडर का यूज करें। सोनाक्षी खुद भी इसी चीज को अपनाती हैं। इसके अलावा वे कहती हैं की यदि आप लिपस्टिक का यूज करती हैं तो अच्छी वाली मैट लिपस्टिक का ही यूज करें क्युकी वह लंबे समय तक टिकी रहती है।4 – सोनाक्षी सिन्हा अपने होठों को ब्लैक आई-ब्रो पैंसिल के यूज से अपनी भौहों को काला करती हैं और वे मैसी हेयर स्टाइल बहुत पसंद है।

Back to top button