आज का राशिफल एवं पंचांग : 25 अप्रैल 2018 दिन बुधवार – जानिए कल किसकी किस्मत चमकेगी

आप सभी का मंगल हो.

25 अप्रैल 2018 दिन बुधवार का राशिफल एवं पंचांग

आज का पञ्चाङ्ग

ऋतु-बसंत
माह-वैशाख
पक्ष-शुक्ल
तिथि-नवमी
सूर्य-उत्तरायण
सूर्योदय-05:30
सूर्यास्त-06:30
राहूकाल(अशुभमुहूर्त)दोपहर
12:00 से 01:30 तक
दिशाशूल-उत्तर
शुभदिशा-दक्षिण
अमृतमुहूर्त-प्रातः07:25 से 08:55 तक।

 

25 अप्रैल 2018 दिन बुधवार का राशिफल

बुधवार का राशिफल

मेष :- आज संभलकर कदम उठावें।शारीरिक और मानसिक रूप से आप व्यग्रता का अनुभव कर सकते हैं। अनिद्रा के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। वाद-विवाद से दूर रहें।
राशिरत्न:-मूँगा

वृष :- आपके कार्य दिन में संपन्न हो जाने से आनंद की मात्रा में वृद्धि होगी। भाई-बहनों से लाभ होगा। शारीरिक और मानसिक रूप से आप खुशी का अनुभव करेंगे। आर्थिक लाभ होने की भी संभावना है। धन अधिक मात्रा में खर्च हो सकता है।
राशिरत्न:-हीरा,ओपल

मिथुन:- असंतोष की भावनाओं से मन ग्रस्त हो सकता है। शारीरिक रूप से भी आप कमजोरी महसूस करेंगे। पढ़ने-लिखने में विद्यार्थियों का मन नहीं लगेगा। दोपहर बाद स्थिति अनुकूल महसूस होगी। संभव हो तो नया काम आज शुरू ना करें।
राशिरत्न:-पन्ना

कर्क:- भावनाओं के प्रवाह में ना बहें। छोटे प्रवास या पर्यटन की संभावना है। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा और मन भी प्रफुल्लित होगा। मध्याह्न के बाद आपके मन में हताशा की भावना आ जाने से मन अस्वस्थ हो सकता है।
राशिरत्न:-मोती

सिंह:-पारिवारिक कार्यों के पीछे धन खर्च हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। गलतफहमियों को दूर करें। सम्बंधियों के साथ मनमुटाव के प्रसंग बनेंगे। दोपहर बाद मित्रों और स्नेहीजनों के साथ मुलाकात से मन प्रसन्न होगा। राशिरत्न:-माणिक्य

कन्या:-आज आपका दिन मध्यम फलदायी रहेगा। परिस्थिति अनुकूल रहेंगी। शारीरिक और मानसिक रूप से सुख शांति रहेगी। व्यावसायिक क्षेत्र में वातावरण अनुकूल रहेगा। वाणी पर संयम रखें, धनहानि के साथ-साथ मानहानि की आशंका है।
राशिरत्न:-पन्ना

तुला:- आज पारिवारिक वातावरण आनंदप्रद रहेगा। व्यवसाय में उच्च अधिकारियों की ओर से आर्थिक लाभ होगा। आर्थिक आयोजन निष्ठापूर्वक संपन्न कर सकेंगे। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। मानसिक रूप से शांति का अनुभव होगा।
राशिरत्न:-हीरा, ओपल

वृश्चिक:-आज आपके लिए भाग्यवृद्धि का दिन है। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। धार्मिक प्रवास होने की संभावना है। धन लाभ हो सकता है। व्यवसाय में उन्नति के योग हैं। आपका प्रत्येक कार्य सफल होने के साथ-साथ पूर्ण भी होगा।
राशिरत्न:-मूँगा

धनु:-आज स्वास्थ्य नरम रह सकता है। वैचारिक उलझनों के कारण मानसिक तनाव बना रहेगा। मध्याह्न के बाद आप शारीरिक और मानसिक रूप से अनुकूलता महसूस करेंगे। अचानक धनप्राप्ति का योग बनेगा। व्यावसायियों को लाभ मिलेगा।
राशिरत्न:-पुखराज

मकर:- आज के दिन परिजनों के साथ आनंदपूर्वक प्रवास या पर्यटन का आनंद मनाएंगे, परंतु मध्याह्न के बाद आपका मन व्यग्रता का अनुभव कर सकता है। अधिक खर्च होने से धन की तंगी हो सकती है। सरकारी कार्यों में विघ्न आ सकते हैं।
राशिरत्न:-नीलम

कुंभ:- आज का दिन सुख-शांतिपूर्वक बीतेगा। पारिवारिक जीवन में आनंद छा जाएगा। शारीरिक और मानसिक स्वस्थता प्राप्त होगी। आमोद-प्रमोद के साथ वाहनसुख प्राप्त होगा। व्यावसायिक क्षेत्र में आपको कीर्ति प्राप्त होगी।
राशिरत्न:-नीलम

मीन:- किसी भी व्यक्ति के साथ वाद-विवाद से बचें। नए कार्य की शुरुआत ना करें। परंतु मध्याह्न के बाद स्थिति में अचानक सुधार दिखेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से आप स्वस्थता का अनुभव करेंगे। व्यावसायिकों को कार्यालय में सानुकूल वातावरण रहेगा।
राशिरत्न:-पुखराज

।। आज के दिन का विशेष महत्व ।।

1. आज बसंत ऋतु वैशाख माह शुक्लपक्ष दशमी तिथि है।
2. आज दीक्षाग्रहण मुहूर्त है।
3. आज मुकदमा आदि कार्य के लिए पूर्व दिशा की यात्रा शुभ है।

।। प्रेरणा दाई चौपाई ।

कबहुँ उछंग कबहुँ बर पलना। मातु दुलारइ कहि प्रिय ललना

अर्थ:-गोस्वामी तुलसीदास जी वर्णन करते हैं कि कभी मैया की गोद में कभी श्रेष्ठ पालना में झूलती हैं और कभी मेरे प्यारे लालना कह कर दुलार करती है।
“अस्तु माँ ही सन्तान की प्रथम गुरु होती है”।

।। इति शुभम् ।।

।।आचार्य स्वमी विवेकानन्द।।
।।ज्योतिर्विद व सरस् श्री राम कथा व श्रीमद्भागवत कथा व्यास।।
।।श्री अयोध्याम।।
संपर्क सूत्र -9044741252

Back to top button