होली पर ‘द केरल स्टोरी 2’ ने मारी बाजी, छठे दिन कमाई से हिलाया बॉक्स ऑफिस

साल 2023 की द केरल स्टोरी का सीक्वल द केरल स्टोरी 2 गोज बियॉन्ड (The Kerala Story 2 Goes Beyond) रिलीज के बाद विवादों में रही। यहां तक कि फिल्म की रिलीज पर रोक भी लगा दी गई थी। हालांकि, तमाम मुश्किलों के बाद फिल्म जब से बड़े पर्दे पर आई है, तभी से धमाकेदार कमाई कर रही है।

द केरल स्टोरी 2 गोज बियॉन्ड के टक्कर में इस वक्त कोई फिल्म नहीं है। ओ रोमियो की 20 दिन के बाद कमाई की रफ्तार धीमी पड़ गई है। ऐसे में द केरल स्टोरी 2 को पूरा फायदा मिल रहा है। होली वीकेंड से पहले सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ने 6 दिनों में अच्छा-खासा कारोबार कर लिया है, खासकर होली पर।

होली पर द केरल स्टोरी 2 का कलेक्शन
होली के मौके पर द केरल स्टोरी 2 की अच्छी-खासी कमाई हुई है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने छठे दिन यानी बुधवार को 3.5 करोड़ रुपये का अनुमानित कारोबार कर लिया है। 6 दिनों में फिल्म का टोटल कलेक्शन 20 करोड़ रुपये के ऊपर हो गया है।

पहला दिन- 0.75 करोड़
दूसरा दिन- 4.65 करोड़
तीसरा दिन- 4.75 करोड़
चौथा दिन- 2.5 करोड़
पांचवां दिन- 4 करोड़
छठा दिन- 3.5 करोड़

क्या द केरल स्टोरी को पछाड़ेगी सीक्वल?
विपुल शर्मा निर्मित और कामाख्या नारायण सिंह निर्देशित द केरल स्टोरी 2 तीन साल पहले आई फिल्म द केरल स्टोरी का रिकॉर्ड ध्वस्त करने में कामयाब नहीं हो पाई। सुदीप्तो सेन निर्देशित द केरल स्टोरी ने 6 दिनों के अंदर 60 करोड़ रुपये से ऊपर का कारोबार कर लिया था। फिल्म का टोटल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 303 करोड़ रुपये था।

वहीं, द केरल स्टोरी 2 ने अभी तक 20 करोड़ के आसपास कारोबार किया है। फिल्म के पास सिर्फ 19 मार्च तक का वक्त है, क्योंकि बड़े पर्दे पर मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्म धुरंधर 2 आ रही है जिसका द केरल स्टोरी 2 की कमाई पर असर पड़ना तय है।

Back to top button