होटल ताज मानसिंह टाटा ग्रुप के पास ही रहेगा, 7.03 करोड़ रु महीने पर 33 साल की लीज मिली

नई दिल्ली. प्रतिष्ठित ताज मानसिंह होटल टाटा ग्रुप के पास ही रहेगा। नई दिल्ली म्यूनिसिपल काउंसिल (एनडीएमसी) नेहोटल को लीज पर देने के लिए ऑक्शन किया। इसमें टाटा समूह की इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड (आईएचसीएल) का आईटीसी से मुकाबला था। टाटा ग्रुप को 33 साल की लीज मिली है। इसके लिए हर महीने 7.03 करोड़ रुपए की लाइसेंस फीस देनी होगी।ताज मानसिंह के संचालन के लिए टाटा ग्रुप अब एनडीएमसी को हर महीने 7.03 करोड़ रुपए देगा। यह पहले के 3.94 करोड़ रुपए से 78% ज्यादा है।ताज मानसिंह होटल का संचालन पहले भी आईएचसीएल (टाटा समूह) ही कर रहा था। साल 2011 में लीज एक्सपायर होने के बाद से ऑक्शन नहीं हुआ था।टाटा ग्रुप को ताज मानसिंह के संचालन के लिए 1978 में 33 साल की लीज दी गई थी। यह 2011 में पूरी हो गई। इसके बाद 9 बार अस्थाई तौर पर एक्सटेंशन दिया गया।292 लग्जरी कमरों वाला पांच सितारा होटल ताज मानसिंह दिल्ली के मशहूर लुटियंस जोन में स्थित है। यह 3.78 एकड़ एरिया में बना हुआ है।एनडीएमसी इस साल दो बार ताज मानसिंह के ऑक्शन में विफल रहा। 30 जनवरी को पहली बार शर्तों के मुताबिक बोली लगाने वालों की संख्या पूरी नहीं हो सकी।जून में ई-ऑक्शन के दौरान ऑनलाइन बिड सबमिट करनी थी। लेकिन, ऑफलाइन करने की वजह से आईटीसी की बिड रिजेक्ट हो गई।इस बार बिड जमा करवाने की आखिरी तारीख 20 सितंबर थी। इसमें आईएचसीएल और आईटीसी ही शामिल थे। एनडीएमसी ने दो कंपनियों के साथ ही ऑक्शन की परमिशन दे दी थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Tata Group Indian Hotels retains Taj Mansingh in NDMC auction