हेल्थ और फिटनेस को बरकरार रखने के लिए ट्राय करें ये अलग-अलग तरीके

खराब लाइफस्टाइल और खानपान के चलते हमारे आसपास ज्यादातर लोग डायबिटीज, हार्ट प्रॉब्लम और हाई ब्लड प्रेशर से पीड़ित हैं। जिसे दूर करने के लिए दवाओं के अलावा लोग तरह-तरह के एक्सरसाइज़ेज को भी अपने रूटीन में शामिल कर रहे हैं। जिम और योगा कई बार लोग उत्साह के साथ शुरू तो कर देते हैं लेकिन कुछ समय बाद ही बोरियत लगने लगती है। तो आज हम कुछ ऐसे एक्सरसाइज फॉर्म्स के बारे में जानेंगे जिनसे कैलोरी बर्न करने के साथ ही आप एन्जॉय भी कर पाएंगे।

इसमें कभी एक तरह की नृत्य शैलियों तो कभी हिप-हॉप, सालसा और जैज़ जैसी कई शैलियों के स्टेप्स यूज किए जाते हैं। इसकी खास बात यह है कि एक साथ पूरे शरीर की एक्सरसाइज हो जाती है।
एनर्जी से भरपूर होता है भांगड़ा, इसकी बीट्स पर पैर खुद ब खुद थिरकने लगते हैं। इसलिए इस एक्सरसाइज में भांगड़ा के मूवमेंट्स कराए जाते हैं। इसे ड्रम की धुनों पर किया जाता है। फिटनेस एक्सपर्ट अपने डांस के स्टेप्स को भांगड़ा के संगीत कीधुनों पर एक खास तरीके से ढालता है।
स्विमिंग पूल में कम पानी में एक एरोबिक्स को मज़ेदार ढंग से किया जाता है। इसमें कई तरह की एरोबिक्स ऐक्टिविटीज को शामिल किया जाता है, जैसे हाथों के मूवमेंट्स के साथ ट्रडिशनल एरोबिक्स, आगे और पीछे की ओर दौडऩा, चलना या जंप करना आदि। इसमें खासतौर पर पूल के प्रॉप्स का यूज़ कर कई तरह की मजेदार एक्सरसाइज की जा सकती हैं।
इसमें एक खास संगीत की धुन पर आगे और पीछे की ओर कुछ निश्चित मूवमेंट्स होते हैं। यह भी ध्यान रखना जरूरी है कि लो इंपैक्ट मूव्स कम असरदार होते हैं क्योंकि इनमें एक पैर ज़मीन के संपर्क में रहता है। हाई इंपैक्ट मूव्स में दोनों पैर ज़मीन पर होते हैं या एक साथ ज़मीन से अपना संपर्क छोड़ देते हैं।
ज्य़ादातर स्त्रियों को स्टेप एरोबिक्स काफी पसंद आती हैं। इसमें लेग्स, हिप्स और ग्लट्स को फोकस किया जाता है और हाई इंटेंसिटी के दौरान 30 मिनट के एक सेशन में करीब 400 कैलरीज़ बर्न हो जाती हैं। यह बेस्ट कार्डियो एक्सरसाइज़ में से एक है। खासतौर पर दिल की सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद है।





