हीरे की तरह चमकेगी इन राशियों की किस्मत

31 अक्टूबर को अक्षय नवमी है, जिस दिन लक्ष्मी नारायण की पूजा और आंवले के पेड़ के नीचे भोजन किया जाता है। इसी दिन चंद्र देव मकर से कुंभ राशि में गोचर करेंगे, जिससे सिंह और वृश्चिक राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलेगा। सिंह राशि वालों को शुभ कार्यों में सफलता और धन लाभ होगा, जबकि वृश्चिक राशि वालों को व्यापार में उन्नति और मानसिक शांति मिलेगी।
वैदिक पंचांग के अनुसार, शुक्रवार 31 अक्टूबर को अक्षय नवमी है। यह पर्व हर साल कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन लक्ष्मी नारायण जी की पूजा और भक्ति की जाती है। साथ ही आंवले पेड़ के नीचे भोजन पकाया जाता है। यह भोजन सबसे पहले भगवान शिव और विष्णु जी को भोग लगाया जाता है।
ज्योतिषियों की मानें तो कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर मन के कारक चंद्र देव राशि परिवर्तन करेंगे। चंद्र देव के राशि परिवर्तन करने से कई राशि के जातकों का घर-आंगन खुशियों से भर जाएगा। इनमें दो राशि के जातकों को सबसे अधिक फायदा होगा। आइए, इनके बारे में जानते हैं-
चंद्र देव राशि परिवर्तन
मन के कारक चंद्र देव मंगलवार 31 अक्टूबर को सुबह 06 बजकर 48 मिनट पर राशि परिवर्तन करेंगे। इस समय चंद्र देव मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में गोचर करेंगे। कुंभ राशि में चंद्र देव दो दिनों तक रहेंगे। इसके बार राशि परिवर्तन कर मीन राशि में गोचर करेंगे। चंद्र देव के राशि परिवर्तन से कई राशि के जातकों को लाभ मिल सकता है।
सिंह राशि
सिंह राशि के स्वामी आत्मा के कारक सूर्य देव हैं और आराध्य जगत के पालनहार भगवान विष्णु हैं। सूर्य और चंद्र के मध्य मित्रवत संबंध है। वहीं, राशि परिवर्तन के दौरान चंद्र देव सिंह राशि के चतुर्थ भाव पर दृष्टि डालेंगे।
इससे सिंह राशि के जातकों को शुभ कामों में सफलता मिलेगी। मानसिक शांति प्राप्त होगी। कोई बड़ा काम पूरा होगा। कई साहसिक कदम या फैसले लेने से जीवन की रुपरेखा बदल सकती है। यह बदलाव सकारात्मक हो सकता है। धन संबंधी परेशानी दूर होगी। हालांकि, वाणी और क्रोध पर कंट्रोल रखना होगा। वरना बने काम भी बिगड़ सकते हैं। प्रयास करने से आपको सफलता मिलेगी। माता-पिता जी की सेवा करें। जीवन में सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होगी।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल देव हैं और आराध्य हनुमान जी हैं। चंद्र देव राशि परिवर्तन के दौरान वृश्चिक राशि के जातकों को साझेदारी में किए गए बिजनेस से लाभ मिलेगा। विकास की राह पर अग्रसर रहेंगे। कोई खुशखबरी मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। बिजनेस के लिए समय बहुत उत्तम है। घर पर खुशियों का माहौल रहेगा। विवाह के लिए रिश्ते भी आ सकते हैं। किसी मनोकामना की पूरी होने से घर में उत्सव जैसा माहौल रहेगा। मांगलिक कार्य होंगे। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। घर वालों का साथ मिलेगा।





