हिमाचल प्रदेश में भूकंप के लगातार तीन झटके दहशत में शहर

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश में शनिवार सुबह भूकंप के तीन झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र कुल्लू जिले में था। फिलहाल जान-मान के नुकसान की खबर नहीं है। भारतीय भूकंप केंद्र के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.6 आंकी गई है।

हिमाचल प्रदेश में भूकंप के लगातार तीन झटके दहशत में शहर हिमाचल में भूकंप के लगातार तीन झटके

पहला झटका सुबह 6.44 पर आया था। एक ही केंद्र पर आए इस भूकंप को कुल्लू, मनाली, रामपुर, शिमला तक महसूस किया गया। लगातार झटकों से लोगों में दहशत का माहौल है। प्रशासन ने सावधानी बरतने को कहा है।

करीब 21 मिनट बाद भूकंप का दूसरा झटका भी आया। इसकी तीव्रता 4.3 रही। तीसरा झटका 9 बजकर 8 मिनट पर आया। इसकी तीव्रता 4.2 रही।

इससे पहले बाढ़ से बेहाल देश के पूर्वी इलाके में बीते बुधवार को लगे भूकंप के तेज झटकों से लोग सिहर उठे थे। 6.8 तीव्रता के इस भूकंप का केंद्र मध्य म्यांमार के प्राचीन शहर बागान के करीब था। लेकिन इसके झटके पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड समेत भारत के कई राज्यों में महसूस किए गए।

बुधवार अपराह्न चार बजे के करीब आए इस भूकंप के कारण पटना से लेकर कोलकाता तक लोग घरों से बाहर निकल आए। लगभग पांच सेकेंड तक धरती हिलती रही।

 

Back to top button