हाल ही में भाजपा के इस मंत्री ने कहा-‘पंडित नेहरू खाने के बाद सिगरेट पीते थे’, कांग्रेस नेता ने दिया जवाब

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को लेकर कई प्रकार की बातें होती हैं। आज तक उन्हें लेकर कई ऐसी खबरें आईं हैं जो चौकाने वाली रही है। कहा जाता है वह आलीशान जीवन जीना पसंद करते थे। अब इन सभी के बीच मध्य प्रदेश के मंत्री विश्वास सारंग ने एक बड़ा बयान दे डाला है। जी दरअसल उन्होंने राजभवन के दस्तावेजों का हवाला देते हुए एक नया किस्सा सामने रखा है। हाल ही में उन्होंने कहा,’ पंडित नेहरू के लिए सिर्फ एक सिरगरेट का पैकेट लेने को भोपाल से इंदौर सरकारी विमान भेजा था।’ विश्वास सारंग मध्य प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री हैं।

हाल ही में उन्होंने कहा, ‘राजभवन के दस्तावेजों के मुताबिक पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू जब भोपाल आए तो उनकी पसंदीदा सिगरेट लेने के लिए प्लेन इंदौर भेजा गया था।’ इसी के साथ उन्होंने अपने बयान में यह भी कहा, ‘एक बार जब जवाहरलाल नेहरू भोपाल आए तो राजभवन के स्टाफ को यह पता चला कि नेहरू जी की पसंदीदा ब्रांड 555 की सिगरेट वहां नहीं है। पंडित नेहरू खाने के बाद सिगरेट पीते थे। इसके बाद स्टाफ ने तुरंत नेहरू जी की पसंदीदा सिगरेट लाने के लिए एक विमान को इंदौर भेजा, जो कि पहले से एयरपोर्ट पर पहुंचा दिया गया था।’ वहीं आगे अपनी बात को बढ़ाते हुए विश्वास सारंग ने कहा, ‘नेहरू और राहुल गांधी का परिवार विलासता से रहा और उन्होंने देश के लोगों के लिए कुछ नहीं किया। उनका जीवन किस तरह विलासतापूर्ण था वो इस किस्से से समझा जा सकता है।’

उनके इस बयान पर कांग्रेस ने पलटवार भी कर दिया है। कांग्रेस का कहना है, ‘उन्हें प्रधानमंत्री मोदी के पहने सूट का दाम देखना चाहिए।’ जी दरअसल हाल ही में कांग्रेस के पूर्व एमएलसी पीसी शर्मा ने पलटवार किया है और कहा है, ‘सब जानते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2016 के एक समारोह में जो सूट पहना था उसकी कीमत क्या थी। उन्हें पहले अपने नेताओं को सादगी से रहना सिखाना चाहिए। BJP नेताओं के पास कांग्रेस नेताओं पर निशाना साधने के अलावा कोई काम नहीं, इसलिए वे इस तरह के किस्सा सुना रहे हैं।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button