हार्दिक पटेल नहीं, खडसे हैं देशद्रोही: केजरीवाल

र्थन में क्या कहा देखिए : https://youtu.be/SUq0jb79N30 … http://fb.me/PWlHRfjh 
इसी विडियो में केजरीवाल ने एकनाथ खडसे पर निशाना साधा। केजरीवाल ने कहा, ‘अब महाराष्ट्र के एक मंत्री हैं एकनाथ खडसे साहब। उनकी दाऊद इब्राहिम के साथ बातचीत के कॉल रिकॉर्ड सामने आये हैं। तब खडसे देशद्रोही हैं, हार्दिक पटेल नहीं।’ केजरीवाल यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा कि बीजेपी के लिए असली परीक्षा तब होगी जब मध्य प्रदेश और राजस्थान के मुख्यमंत्रियों क्रमश: शिवराज सिंह चौहान और वसुंधरा राजे भी इस्तीफा दे दें।
केजरीवाल की आम आदमी पार्टी बीजेपी शासित गुजरात में पैर जमाने का प्रयास कर रही है। खडसे जमीन सौदे में अनियमितताओं सहित भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर निशाने पर थे और उन्होंने शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। हालांकि मुंबई पुलिस ने दाऊद से बात करने के आरोपों का खंडन करते हुए एकनाथ खडसे को क्लीन चिट दी है।
Back to top button