हार्ट शेप का ये उल्का पिंड वैलेंटाइन्स डे पर इतने करोड़ में हुआ नीलाम, सुनकर नहीं होगा यकीन..

72 साल पहले मिला एक उल्कापिंड वैलेंटाइन डे (Valentine Day 2019) पर नीलाम हो सकता है. इस बात की जानकारी हाल ही में सामने आई है. इस उल्कापिंड (Meteorite) की खास बात यह है कि यह दिल (Heart Shape Meteorite) के आकार का है. आपकी जानकारी के लिए बता दें, ब्रिटिश ऑक्शन हाउस क्रिस्टी इसकी ऑनलाइन नीलामी करेगा. नीलामी को लेकर क्रिस्टी का कहना है कि उल्कापिंड 1947 में साइबेरिया में मिला था और इसकी कीमत इसके वजन के आधार पर निर्धारित की जाएगी. 
इस बारे में क्रिस्टी के साइंस और नेचुरल हिस्ट्री विशेषज्ञ जेम्स हास्लोप का कहना है कि करीब 320 मिलियन साल पहले एस्टेरॉयड बेल्ड से अलग हो गया था. ये 12 फरवरी, 1947 को वायुमंडल के छोटे उल्कापिंडों में टूटकर साइबेरिया के सिखोट-एलिन पर्वत पर आग के गोले के रूप में गिरा था. क्रिस्टी के कई उल्कापिंड के टुकड़े भारी कीमत पर बिक चुके हैं. आपको जानकर हैरानी होगी कि 2016 के एक ऑक्शन में उल्कापिंड का एक टुकड़ा 1.3 लाख डॉलर (86 लाख रुपये) में बिका था. मशहूर मैगजीन मैकेनिक्स के अनुसार अब तक का सबसे महंगा उल्कापिंड 2012 में बिका था. इसकी कीमत 3.3 लाख डॉलर (2 करोड़ रुपये) थी.
पिज्जा घर देने आए लड़के ने महिला के होठों के इशारे को समझ ऐसे पूरी की उसकी ख्वाहिश, आप भी दंग रह जाएंगे
साथ ही आपको ये बता दें कि इसकी कीमत कैसे तय होती है. कीमत जानने के लिए पहले उल्कापिंड की कीमत उसके वजन से तय होती थी. लेकिन अब नीलामी के लिए चार चीजों पर गौर किया जाता है. जैसे इनका आकार, रंग, वजन और उल्कापिंड से जुड़ी कहानी. 72 साल पुराना ये उल्कापिंड अपने दिल के आकार के कारण वैलेंटाइन डे पर नीलाम होगा.





