हापुड़ में सुबह तड़के युवक की गोली मारकर हत्या

हापुड़। थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के मोहल्ला भगवानपुरी में सुबह तड़के एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को अस्पताल में भर्ती पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर हत्यारोपियों की तलाश में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक़ मोहल्ला शक्ति नगर निवासी 18 वर्षीय मोहित सुबह तड़के अपनी मां शीला को नोएडा जाने वाली बस में छोड़ने के लिए जा रहा था। मां को बस छोड़ कर आते समय बदमाशों ने मोहित को गोली मार दी। घायल मोहित को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
युवक की हत्या की सूचना पर सीओ सदर राजेश कुमार सिंह व थाना प्रभारी सुमन कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे गए। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच में जुट गई और हत्यारोपियों की तलाश कर रही है।





