हरियाणा की मंडियों में 52 लाख टन धान आया, 9029.39 करोड़ रुपए किसानों तक पहुंचे

हरियाणा में खरीफ खरीद सीजन -2025-26 के दौरान किसानों के खातों में अब तक 9029.39 करोड़ – रुपए की अदायगी सीधे स्थानांतरित की जा चुकी है। राज्य में अब तक – मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर – पंजीकृत 2,52,693 किसानों से धान – की खरीद की गई है। अब तक प्रदेश – की मंडियों में करीब 52 लाख टन – धान की आवक हो चुकी है। अब – तक 40,22,926 लाख मीट्रिक टन – धान का उठान हो चुका है। अब तक मंडियों से 48,44,073 लाख मीट्रिक – टन धान की खरीद की जा चुकी है। – दूसरी ओर मंडियों में बाजरा की खरीद – भी जारी है। अब तक 4.16 लाख टन बाजरे की आवक हुई है। इसमें से
3.86 लाख टन बाजरा खरीदा गया है। मंडियों में 491 टन मक्का की आवक हो चुकी है। जबकि चार टन से ज्यादा मूंग की आवक भी मंडियों में हुई है। प्रदेश में धान की खरीद 15 नवंबर तक होनी है, अबकी बार प्रदेश में 22 सितंबर से धान की खरीद शुरू की गई थी। खरीद का लक्ष्य 54 लाख टन निर्धारित किया गया है।
इसके अतिरिक्त राज्य की मंडियों और खरीद केंद्रों में किसानों द्वारा लाए गए धान की साफ-सफाई का कार्य आढ़तियों द्वारा अपने स्तर पर किया जा रहा है। इसके साथ-साथ मंडियों और खरीद केंद्रों पर होने वाले मंडी श्रम कार्य (जैसे कि भराई, तुलाई, सिलाई, लदाई इत्यादि) के शुल्क दरों की अदायगी भी सरकार द्वारा वहन की जाती है





