स्वामी बोले – राजनीति में ना आएं रजनीकांत, नहीं तो होगी परेशानी

बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने सुपरस्टार रजनीकांत को राजनीति से दूर रहने की सलाह दी है. स्वामी ने कहा है कि रजनीकांत वित्तीय अनियमितताओं में घिरे हुए है, इससे उन्हें राजनीति में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा.

उन्होंने बताया, ‘अगर वह राजनीति में आते है, तो बहुत सी चीजें होंगी जो खराब हो जाएंगी. ये उनके लिए हानिकारक साबित हो सकता है. मैं उन्हें सलाह दे दूंगा कि वो राजनीति में ना आए. साथ ही उन्होंने कहा कि सुपरस्टार किसी भी राजनीतिक काम के लिए अयोग्य है.
बता दें कि रजनीकांत ने पहले कहा था कि वह उनकी राजनीति में शामिल होने की संभावनाओं पर चर्चा कर रहे हैं, और निर्णय लेने के बाद घोषणा कर देंगे. उन्होंने कहा था कि मैंने इससे इनकार नहीं किया है . हम इसके बारे में चर्चा कर रहे हैं और अभी फैसला लेना बाकी है. एक बार निर्णय लेने के बाद मैं आपको सूचित करूंगा.
यह भी पढ़ें: अपनी पार्टी बनाएंगे रजनीकांत, बदलेंगे तमिलनाडु की किस्मत
स्वामी ने कहा, ‘रजनीकांत का मशहूर डायलॉग है, जिसकी वजह से वो व्यक्तिगत रुप से सुपरस्टार के नाम से जाना जाते हैं. अगर मैं इसे एक बार कहता हूं, तो यह सौ बार कहने के बराबर है’. पिछले महीने, उन्होंने अपने फैंस को ‘युद्ध की तैयारी’ करने को कहा, साथ ही यह संकेत दिया कि वह राजनीति में प्रवेश करने पर विचार कर सकते हैं.





