स्वाद से भरपूर ‘धनिया आलू…
सामग्री :
छोटे आलू- 300 ग्राम, जीरा पाउडर- 1/2 चम्मच, काली मिर्च पाउडर- 1/2 चम्मच, गरम मसाला- 1/2 चम्मच, नींबू का रस- 2 चम्मच, तिल-2 चम्मच(भुना हुआ), घी- 1 चम्मच, सेंधा नमक- आवश्यकतानुसार

धनिया पत्ती- 1 कप (बारीक कटी), अदरक- 1 इंच, हरी मिर्च- 1
विधि :
आलू को प्रेशर कुकर में दो सीटी आने तक उबाल लेंगे। तिल को तेज आंच पर भून लेंगे।
अब धनिया चटनी के लिए धनिया पत्तियां, हरी मिर्च, अदरक को मिक्स कर स्मूद पेस्ट बना लेंगे।
अब पैन में घी गर्म करेंगे। अब इसमें जीरा, काली मिर्च, गरम मासला और सेंधा नमक डालेंगे। अब इसमें उबले हुए आलू डालकर 10 मिनट तक पकाएं।
इसके बाद इसमें धनिया चटनी मिक्स करें।
धनिया और मसाले जब पूरी तरह से मिक्स हो जाएं तब इसमें ऊपर से नींबू का रस डालें।
गैस बंद कर दें और गरमा-गरम सर्व करें धनिया आलू।





