सोशल मीडिया पर धूम मचा रही है पंजाब की इस खूबसूरत पुलिस ऑफिसर की फोटो

पिछले तीन दिनों से सोशल मीडिया पर इस महिला पुलिस ऑफिसर की तस्वीरें जबरदस्त तरीके से वायरल हो रही हैं। बताया गया कि यह तस्वीर पंजाब के बठिंडा थाने की स्टेशन हाउस ऑफिसर (SHO) हरलीन मान की है। लेकिन अब इस महिला की असलियत का खुलासा हो चुका है।
कायनात अरोड़ा ने बताया कि जो तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, वह असल में उनकी आगामी पंजाबी फिल्म ‘जग्गा जेउंदा’ की है। उन्होंने बताया कि फिल्म में वह एक पुलिस ऑफिसर का रोल कर रही हैं। गौरतलब है कि कायनात अरोड़ा ने खुद अपनी ये तस्वीर सोशल मीडिया पर डाली थी, लेकिन जैसे ही यह वायरल हुई और लोगों ने गलत जानकारी फैलाने की कोशिश की, एक्ट्रेस ने बिना देरी मामला साफ कर दिया।






