सोना और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, जाने आज की रेट

अगर आप भी सोना खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो यह आपके लिए ठीक समय हो सकता है। पिछले महीने तेजी दिखाने के बाद हाल के कुछ दिनों से लगातार सोने और चांदी के दामों में उतार-चढ़ाव नजर आ रहा है। पिछले दिनों डॉलर के मुकाबले रुपए में आई तेजी का असर सोने और चांदी के दामों पर दिखाई दिया था। वहीं कमजोर रुपए के बावजूद आज सोना जहां 281 रुपए सस्ता हुआ है वहीं चांदी के दामों में भी भारी गिरावट दर्ज हुई है।

इसके बाद जहां 10 ग्राम सोने के दाम सोमवार को 41,748 के स्तर पर रहे हैं वहीं चांदी की कीमत 712 रुपए घटकर 47,506 के स्तर पर आ गई है। इससे पहले के सेशन में सोना जहां प्रति 10 ग्राम 41,923 रुपए के स्तर पर बंद हुआ था वहीं चांदी 48,096 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं शुक्रवार को 10 ग्राम सोने के दाम 41,646 रुपए थे।
यह भी पढ़ें: जानिए बजट के बाद सोने-चांदी के रेट में क्या पड़ा प्रभाव
एचडीएफसी सिक्युरिटीज के अनुसार, दुनियाभर में आई गिरावटों के कारण भारतीय बाजार में भी सोना और चांदी सस्ते हो रहे हैं। 1 फरवरी को पेश हुए बजट से पहले हालांकि, इनके दामों में कोई बदलाव नजर नहीं आया था। 31 जनवरी को सोना 41,047 के स्तर पर बंद हुआ था वहीं चांदी का स्तर 46,886 रुपए था। लेकिन बजट आने के अगले दिन यानी शनिवार को सोना 277 रुपए महंगा हो गया वहीं चांदी 483 रुपए महंगी हो गई थी।
HDFC के अनुसार, कमजोर रुपए के बावजूद दुनिया में सोने के दाम में कमी के कारण राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट के लिए स्पॉट गोल्ड के दाम जहां 281 रुपए गिरे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1578 ओंस तक गिरा वहीं चांदी की कीमत 17.78 डॉलर प्रति ओंस कम हुई।





