सोनभद्र: कार्मिक अधिकारी का नाली में मिला शव, मचा हड़कंप

सोनभद्र। सोनभद्र के शक्ति नगर थाना क्षेत्र के एनसीएल खड़िया आवासीय परिसर के नाले में जयंत में कार्यरत डिप्टी मैनेजर पर्सनल का शव मिलने से हड़कंप मच गया। परिजनों के अनुसार शनिवार की शाम को टहलने निकले थे देर रात तक नहीं लौटे थे घर ,पुलिस ने शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम हेतु भेजा।
ये भी पढ़ें- बलरामपुर: डीएम कृष्णा करुणेश ने पोषण माह 2020 गतिविधि कैलेण्डर किया जारी
एनसीएल की जयंत परियोजना में डिप्टी मैनेजर पर्सनल के पद पर कार्यरत राधा मोहन पुत्र स्वर्गीय राम ब्रत राम 1 वर्ष पूर्व एनसीएल खड़िया से स्थानांतरित होकर सिंगरौली मुख्यालय के पश्चात जयंत में पदस्थ थे। परंतु उनका आवास एनसीएल खड़िया सी 18 था ,जहां वह परिवार सहित रहते थे। शनिवार की शाम वह टहलने के लिए घर से बोल कर निकले थे, परंतु देर रात तक घर नहीं लौटे। सोनभद्र के सुबह परियोजना के रहवासी मॉर्निंग वॉक में टहलते हुए सी 22 के पास नाले में एक शव पड़ा देख इकट्ठे हो गए। लोगों ने इसकी सूचना थानाध्यक्ष शक्तिनगर मिथिलेश मिश्रा को दी।
ये भी पढ़ें- पीएम मोदी 9 सितम्बर को करेंगे स्वनिधि संवाद
थानाध्यक्ष ने पहुंचकर शव को नाले से बाहर निकलवाया और मृतक के पैंट से मोबाइल निकाल कर घरवालों को इसकी सूचना दी। जिसके बाद मृतक के पुत्र लोकेश प्रसाद व अन्य परिजन पहुंचकर उनकी पहचान किए। परिजनों के अनुसार राधा मोहन मिर्गी के मरीज थे, संभावना व्यक्त की जा रही है कि लौटते समय अंधकार होने पर उनको मिर्गी के दौरे आए हो और वह नाले में गिर गए। जिससे उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस शव को कब्जे में कर अग्रिम कार्रवाई के लिए पीएम कराने भेज दी है।
The post सोनभद्र: कार्मिक अधिकारी का नाली में मिला शव, मचा हड़कंप appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

Back to top button