सैमसंग / गैलेक्सी एस10 सीरीज के फ्लैगशिप फोन में मिलेगा नया रेड कलर ऑप्शन, कीमत 54,426 रुपए से शुरू

सैमसंग गैलेक्सी एस10 सीरीज को फरवरी 2019 में लॉन्च कर चुकी है। इस सीरीज में सैमसंग ने गैलेक्सी एस10 और गैलेक्सी एस10+ के साथ गैलेक्सी एस10 ई को लॉन्च किया है। गैलेक्सी एस10 और गैलेक्सी एस10+ को तीन कलर ऑप्शन प्रिज्म ब्लू, प्रिज्म ब्लैक और प्रिज्म व्हाइट कलर ऑप्शन में बाजार में उतारा गया था, अब कंपनी ने गैलेक्सी एस10 स्मार्टफोन में नया कार्डिनल रेड कलर ऑप्शन भी जोड़ा है।
कंपनी ने सैमसंग गैलेक्सी एस10 और एस10+ को नए क्रार्डिनल रेड कलर ऑप्शन में लॉन्च किया है। हालांकि शुरुआती तौर पर यह कलर ऑप्शन सिर्फ यूरोप, रशिया और स्विट्जरलैंड के बाजार में मिलेगा, जिसके बाद में यह अन्य बाजारों में भी बेचा जाएगा।
कंपनी का कहना है कि यह कलर ऑप्शन सिर्फ कुछ समय के लिए ही बाजार में उपलब्ध होगा। फिलहाल कंपनी ने पुष्टि नहीं की है कि नए कलर ऑप्शन को भारत में कब से उतारा जाएगा। गौर करने वाली बात यह है कि लेटेस्ट कार्डिनल रेड कलर सिर्फ गैलेक्सी एस10 और एस10+ के 128 जीबी स्टोरेज वैरिएंट में ही उपलब्ध होगा। जल्द ही गैलेक्सी एस10ई को भी इस कलर में पेश किया जाएगा।
कितनी होगी कीमत
स्विट्जरलैंड में 128 जीबी स्टोरेज वाले गैलेक्सी एस10 कार्डिनल रेड वैरिएंट की कीमत लगभग 57,924 रुपए होगी जबकि गैलेक्सी एस10+ की कीमत 64,957 रुपए होगी। वहीं गैलेक्सी एस10ई को नए रेड कलर ऑप्शन के साथ 54,426 रुपए में बेचा जाएगा।
तीनों फोन के स्पेसिफिकेशन
| फीचर/मॉडल | गैलेक्सी एस10ई | गैलेक्सी एस10 | गैलेक्सी एस10+ |
| डिस्प्ले | 5.8 इंच एमॉलेड | 6.1 इंच एमॉलेड | 6.4 इंच एमॉलेड |
| रिजॉल्यूशन | 2,280×1080 पिक्सल | 3,400×1,440 पिक्सल | 3,400×1,440 पिक्सल |
| फ्रंट कैमरा | 10 मेगापिक्सल | 10 मेगापिक्सल | 10+8 मेगापिक्सल |
| रियर कैमरा | 16+12 मेगापिक्सल | 16+12+12 मेगापिक्सल | 16+12+12 मेगापिक्सल |
| प्रोसेसर | ऑक्टाकोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 | ऑक्टाकोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 | ऑक्टाकोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 |
| स्टोरेज | 128/256जीबी | 128/512जीबी | 512जीबी/1टीबी |
| रैम | 6/8जीबी | 8जीबी | 8/12जीबी |
| बैटरी | 3,100 mAh | 3,400 mAh | 4,100 mAh |
| ओएस | सैमसंग यूआई के साथ एंड्रॉयड 9 पाई | सैमसंग यूआई के साथ एंड्रॉयड 9 पाई | सैमसंग यूआई के साथ एंड्रॉयड 9 पाई |
| सिक्योरिटी | इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर | इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर | इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर |
| शुरुआती कीमत | $750 (करीब 53,200 रुपए) | $900 (करीब 64,000 रुपए) | $1,000 (करीब 71,000 रुपए) |





