सूर्यगढ़ा में पोखर से मिलीं देवी की खण्डित मूर्ति


सूर्यगढ़ा अंचल क्षेत्र के अलीनगर गांव के दक्षिण स्थित बड़ी पोखर में मिट्टी खुदाई के दौरान काले पत्थर की अद्भुत खंडित मूर्ति पाई गई है, जो लगभग 12 इंच लंबी व10 इंच चौड़ी है। पुरातत्व विद के अनुसार मूर्ति में पत्थरों पर उत्कीर्ण अभिलेख से प्रथम दृष्टया मूर्ति बुद्ध धर्म के देवी की मूर्ति लगती है।मूर्ति प्राप्त होते ही पासवान टोला में स्थित एक पूजा स्थल पर स्थापित कर विशेष रूप से महिलाओं द्वारा पूजा शरू कर दी गयी है। मूर्ति के नीचे उत्कीर्ण लेखनी पाई गई। मूर्ति, उत्कीर्ण लेखनी को अलग-अलग खंड में पुरातत्व विद विश्वभारती शांति निकेतन के प्रो अनिल कुमार को व्हाट्स एप द्वारा छायाचित्र प्रेषित कर संपर्क किया गया। पुरातत्व विद डॉ कुमार के अनुसार संस्कृत भाषा मे गौरीय लिपि में लेखनी उत्कीर्ण है। जिस तरह से हिन्दू धर्म में ओम आदि होता है उसी प्रकार से बौद्घ धर्म मे देयधम्मा हेतुम्भा होता है।





