सूरज इन दिनों परेशानी का सबब बना हुआ है, सूरज ने तपाया, गर्म हवाओं ने झुलसाया

सूरज इन दिनों परेशानी का सबब बना हुआ है। हर कोई धूप से परेशान है। सुबह से ही सूरज की तपिश शुरू हो जाती है। जो शाम तक बरकरार रहती है। दोपहर में तो शहर के चौक चौराहों का हाल यह होता है कि कभी भीड़ भाड़ से गुलजार रहने वाले चौराहों पर सिर्फ सन्नाटा ही दिखता है। गुरुवार को जिले का अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
सुबह से ही एक बार फिर सूरज ने लोगों की दिक्कतें बढ़ा दी। दोपहर होते-होते ऐसा लगा कि मानो आग बरस रही है। हवाओं की तेज रफ्तार ने उसे और बढ़ा दिया। जिससे हर कोई परेशान दिखा। स्थिति यह हो गई कि कुछ देर धूप में खड़े रहने पर चक्कर आने जैसी स्थिति हो गई। ऐसे में हर कोई छांव की तलाश करता दिखा। कृषि वैज्ञानिक डॉ. उपेंद्र सिंह के मुताबिक जिले का अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा। हवाएं 30 किलोमीटर की रफ्तार से चली।
इनसेट
मरीज बढ़े, दिक्कत भी
– मौसम के कारण मरीजों की तादाद बढ़ गई है। सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों को हो रही है। बच्चे बुखार व डायरिया से बीमार होकर आ रहे हैं। इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। ओपीडी फुल होने से काफी समस्या आ रही है। ऐसे में लोगों को मुश्किल हो रही है।
इनसेट
गर्मी में यह करें
– सादा पानी आपकी त्वचा को तरोताजा रखता है। आप अगर बहुत थकान महसूस कर रहे हैं तो पानी के छीटों से आप फ्रेश महसूस करेंगे।- खीरे के जूस को आप चेहरे पर लगाएं। इससे चेहरे पर ठंडक महसूस होगी और आप सनबर्न की समस्या से बचे रहेंगे।- पिसी हुई चंदन, तुलसी और गुलाब आदि नेचुरल चीजें लगाने से गर्मी में राहत मिलती है। धूप से आने के कुछ घंटों बाद मुल्तानी मिट्टी और चंदन पाउडर लगाने से आपकी त्वचा को ठंडक महसूस होगी। घमौरियां हो जाने पर नीम और तुलसी का पेस्ट लगाना फायदेमंद होता है। गुलाब की पत्तियों को पानी में भिगोकर उस पानी से चेहरा धोने पर गर्मी के मौसम में त्वचा मुलायम बनी रहती है।





