सुशांत सिंह 600 साल पुरानी पेंटिंग देख डरे, तब से तबियत हुई खराब, रिया का खुलासा

मुंबई.
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में रोज नए खुलासे हो
रहे हैं. गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के
अधिकारियों के सामने खुलासा किया कि 2019 के यूरोप टूर के दौरान क्या हुआ
था. रिया के अनुसार, इटली के फ्लोरेंस में एक हेरिटेज होटल के कमरे में एक
पेंटिंग को देखकर सुशांत डर गए थे और उसके बाद से ही उनकी मानसिक हालत खराब
रहने लगी थी.
मीडिया
रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिया चक्रवर्ती ने ईडी के अधिकारियों को पूछताछ के
दौरान इस घटना का उल्लेख किया. उन्होंने कहा, अक्टूबर 2019 में यूरोप टूर
के दौरान हम फ्लोरेंस में करीब 600 पुराने एक हेरिटेज होटल में ठहरे थे. उस
होटल में कमरे बड़े-बड़े थे और दीवारों पर पुरानी पेंटिंग्स लगी हुई थी.
एक दिन जब में कमरे में पहुंची तो देखा कि सुशांत एक पेंटिंग को देख डरे
हुए थे और रुद्राक्ष की माला हाथ में लेकर जप रहे थे. वे स्पेनिश कलाकार
फ्रांसिस्का गोया की पेंटिंग Saturn Devouring His Own Son को देखकर डर गए
थे. इसके बाद से सुशांत की मानसिक स्थिति बिगड़ती चली गई. इसके बाद तो उनके
लिए मनोचिकित्सक से सलाह भी लेनी पड़ी थी.
स्पेनिश
चित्रकार फ्रांसिस्का गोया की इस पेंटिंग में Saturn को अपने बच्चे को खाता
हुआ दिखाया गया है. रिया के अनुसार, इस पेंटिंग को देख सुशांत डर गए थे.
वे घबराए हुए थे और इसके चलते मैंने अपने भाई शौविक को कमरे में बुलाया.
सुशांत से पूछा तो उन्होंने बताया कि वे उस पेंटिंग के कैरेक्टर को देख डर
गए थे. इसके बाद हम ऑस्ट्रिया गए, लेकिन सुशांत वहां भी ठीक महसूस नहीं कर
रहे थे. हमारी वह ट्रिप 2 नवंबर को खत्म होने वाली थी, लेकिन सुशांत की
खराब मानसिक हालत की वजह से हम 28 अक्टूबर को ही वापस मुंबई लौट आए थे.
रिया ने कहा,
इसके बाद सुशांत अपने कमरे में अकेले रहने लगे थे. वे बेजान सा महसूस करते
थे और इसके चलते हमने सुशांत को मानसिक चिकित्सक को दिखाने का फैसला किया.
वे किसी भी डॉक्टर के पास सहज नहीं हो पा रहे थे, इसलिए कई डॉक्टर बदलने
पड़े.





