सुशांत केस: ड्रग्स मामले में रिया के भाई शौविक चक्रवती को NCB ने किया गिरफ्तार

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले से जुड़े मादक पदार्थ केस में रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक चक्रवर्ती को NCB ने गिरफ्तार कर लिया है। सैमुअल मिरांडा को भी अरेस्ट किया गया है। आज उनसे लगातार पूछताछ हो रही थी। माना जा रहा है कि शौविक की गिरफ्तारी के बाद रिया से भी अब एक बार फिर ड्रग्स को लेकर पूछताछ हो सकती है।
इससे पहले एनसीबी ने शुक्रवार को मुम्बई की एक अदालत से कहा कि सुशांत की मौत प्रकरण से जुड़े मादक पदार्थ मामले में गिरफ्तार किए गए अब्देल बासित परिहार ने बताया है कि वह शौविक चक्रवर्ती के निर्देशों पर मादक पदार्थ खरीदा करता था। एनसीबी ने यह जानकारी अदालत को दी।
ये भी पढ़ें- फतेहपुर: फावड़ा से प्रहार कर बुजुर्ग किसान को उतारा मौत के घाट
मामले की जांच के सिलसिले में प्रमुख आरोपी रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक चक्रवर्ती और अभिनेता सुशांत के ‘हाउस मैनेजर’ सैमुअल मिरांडा के परिसरों में एनसीबी ने शुक्रवार को छापेमारी भी की। दोनों को पूछताछ के लिए तलब भी किया गया। मुम्बई की अदालत ने शुक्रवार को परिहार (23) को 9 सितम्बर तक एनसीबी की हिरासत में भेज दिया। एनसीबी ने बताया कि मामले में गिरफ्तार किए गए अन्य आरोपी जैद विलात्रा (21) से पूछताछ के आधार पर परिहार को गिरफ्तार किया गया था।
ये भी पढ़ें- शादी तोड़ने के लिए इस जगह हायर किये जाते हैं लोग, पगार जान हो जाएंगे हैरान
एनसीबी ने कहा कि आरोपी के बयान से यह स्पष्ट है कि वह बड़ी हस्तियों और मादक तस्करों से जुड़े एक बड़े मादक पदार्थ नेटवर्क का एक सक्रिय सदस्य है। उसने कहा कि परिहार ने कई नामों का खुलासा किया है और बड़े तस्करों को पकड़ने के लिए उसकी हिरासत जरूरी है। एनसीबी ने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत मामले में मादक पदार्थ पहलू की जांच जारी है। उसने कहा कि मुम्बई, खासकर बॉलीवुड में मादक पदार्थ गिरोहों को जड़ से उखाड़ने के लिए भी यह जरूरी है।
The post सुशांत केस: ड्रग्स मामले में रिया के भाई शौविक चक्रवती को NCB ने किया गिरफ्तार appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.





