सुशांत केस : NCB ने रिया से की 8 घंटे पूछताछ, एक्ट्रेस ने किए बड़े खुलासे
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत मामले में एनसीबी फुल एक्शन में है। ड्रग्स कनेक्शन में शोविक और सैमुअल मिरांडा को अपनी कस्टडी में लेने के बाद अब एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। एनसीबी दो दिन से लगातार रिया से पूछताछ कर रही है। अब तीसरे दिन, मंगलवार को एनसीबी ने रिया को फिर पूछताछ के लिए बुलाया है। अबतक रिया ने कई अहम बातों का खुलासा किया है।
ये भी पढ़ें- बेयर ग्रिल्स के शो में अक्षय कुमार ने किए जबरदस्त स्टंट्स, देखें वीडियो
सुशांत मामले में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी आज भी नहीं होगी। उनसे नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की टीम मंगलवार को भी पूछताछ करेगी। वहीं, मुंबई पुलिस की उस टीम को अलर्ट कर दिया गया है, जो रिया को एस्कॉर्ट करके ले जाती है।
ये भी पढ़ें- मंडियों में दोहरी शुल्क व्यवस्था लागू होने से व्यापारी परेशान, नही सुन रही सरकार
दूसरे दिन रिया से करीब 8 घंटे पूछताछ चली, जबकि रविवार को 6 घंटे सवाल-जवाब का सिलसिला चला था। सुशांत केस में ड्रग्स कनेक्शन की जांच के लिए जो SIT बनाई गई है, उस SIT के हेड केपीएस मल्होत्रा रिया से पूछताछ कर रहे हैं।
The post सुशांत केस : NCB ने रिया से की 8 घंटे पूछताछ, एक्ट्रेस ने किए बड़े खुलासे appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.





