सुशांत के लिए अंकिता लोखंडे का आखिरी मैसेज, एक्टर के लिए कही ये बड़ी बात

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे की जोड़ी को फैन्स काफी पसंद करते थे। आज भी फैन्स दोनों की फोटोज और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। अब हाल ही में अंकिता लोखंडे का एक ऑडियो वायरल हो रहा है। अंकिता और सुशांत के गले लगे हुए फोटो के साथ अंकिता का एक ऑडियो सुनाई दे रहा है।
ये भी पढ़े- 12 से शुरू होंगी 80 नई विशेष रेलगाड़ियां, इस दिन से करा सकेंगे रिजर्वेशन
ऑडियो में अंकिता से पूछा जाता है कि वह सुशांत को आखिरी बार क्या संदेश देना चाहेंगी? अंकिता कहती हैं, मैं बस इतना ही कहूंगी सुशांत को कि बहुत लोग हैं प्यार करने के लिए। तुम्हारे लिए पूरा देश खड़ा है। तुम्हें सिर्फ एक हाथ बढ़ाना है और वापस अपने पास बुलाना है और वो आ जाए।

View this post on Instagram

#SushantSinghRajput #AnkitaLokhande #PavitraRishta #TrueLove
A post shared by Sushant singh rajput fan page (@sushantsingharajput) on Sep 4, 2020 at 2:05am PDT

ये भी पढ़े- नशेबाज सिपाही ने सरेआम रिक्शा चालक को पीटा, एसएसपी ने किया सस्पेंड
हाल ही में अंकिता ने सुशांत का पैराग्लाइडिंग वीडियो शेयर किया था जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ। अंकिता ने इस वीडियो को शेयर कर लिखा था कि काश तूने ये उड़ान भरी ही ना होती यार मेरे यार फिर काश तू जुड़ा रहता उन सब से जो तुझे तेरी जड़ों से जोड़े रखते थे। यूं तो शायद  इतना तुझे याद ना करते हम यार, क्योंकि तू मसरूफ था, खुश दिखता था खुद की चुनी हुई नई दिलचस्प गलियों में, हम भी  तेरे यार खुश थे।

काश तूने ये उड़ान भरी ही ना होती यार मेरे ,यां फ़िर काश तू जुड़ा रहता उन सब से जो तुझे तेरी जड़ों से जोड़े रखते थे.यूं तो शायद इतना तुझे याद ना करते हम यार , क्यूंकि तू मसरूफ था, खुश दिखता था खुद की चुनी हुई नयी दिलचस्प गलियों मे, हम भी तेरे यार खुश थे pic.twitter.com/KDKbkc1Jvn
— Ankita lokhande (@anky1912) September 1, 2020

तुझे ऊंचा उड़ता देख कर, इस तरह तुझे खो देने का इल्म होता अगर, तो तुझे ये उड़ान भरने ही ना देते हम यार, क्योंकि जब तू यहां जमीन पर था हम यारों के साथ, हस्ते थे हम, गाते भी थे, किस्से एक दूसरे को सुनाते भी थे। क्या हुआ जो ये हस्ता हुआ सपनों को यूं जीता हुआ यार मेरा फिर कभी ना हसेगा, ना रोएगा फिर कभी ना जिएगा बस सोएगा। उसकी इस नींद को सुकून दे या रब।
ये भी पढ़े- मुख्तार गैंग को असलहे और कारतूस की सप्लाई करने वाले पांच बदमाश गिरफ्तार
The post सुशांत के लिए अंकिता लोखंडे का आखिरी मैसेज, एक्टर के लिए कही ये बड़ी बात appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

Back to top button