सुप्रीम कोर्ट से बोलीं रिया- मैं सुशांत से प्यार करती थी, लेकिन…..

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में रिया चक्रवर्ती ने सुप्रीम कोर्ट में अर्जी डाली थी कि बिहार पुलिस से केस मुंबई पुलिस को दे दिया जाए। 11 पन्नों के हलफनामे को रिया चक्रवर्ती ने पेश किया और कहा कि मैं सुशांत से बहुत प्यार करती थी, लेकिन उसकी मौत में मुझे अब विक्टिम बनाया जा रहा है।
रिया चक्रवर्ती के वकील श्याम दीवान का कहना है कि बिहार में जो एफआईआर हुई है वह एक पॉलिटिकल स्टेप है। उन्होंने कहा कि पटना में जो सुशांत के पिता द्वारा FIR दर्ज कराई गई है रिया और उनके परिवार के खिलाफ उसका इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है। बिहार पुलिस को केस को ट्रांसफर कर देना चाहिए।
गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत के पिता के के सिंह ने पटना में रिया चक्रवर्ती समेत 6 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराई थी। उनका कहना था कि एक्ट्रेस और उनके परिवार ने सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाया। उसके पैसे गायब किए और परिवार से दूर किया।





