सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने बदला पूरा खेल अजित पवार देंगे इस्तीफा…


अजित पवार देंगे इस्तीफा?
उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने मंगलवार सुबह एनसीपी नेताओं से मुलाकात की, जिसमें प्रफुल्ल पटेल, सुप्रिया सुले जैसे नेता शामिल रहे। उसके बाद अजित पवार मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के आवास पर पहुंचे। अब देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात करने के बाद अजित पवार अपने भाई श्रीनिवास पवार के घर पहुंचे हैं। जब अजित पवार से इस्तीफे को लेकर पत्रकारों ने सवाल किया गया तो उन्होंने सिर्फ इतना ही कहा कि उनका पीछा नहीं करें।सोनिया ने जीत का विश्वास जताया
महाराष्ट्र में शक्ति प्रदर्शन जीतने पर आश्वस्त होने के सवाल पर सोनिया गांधी ने कहा बिल्कुल। वहीं पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि महाराष्ट्र में केंद्र का जो रवैया था, उसे देखकर यह बात निश्चित नहीं है कि मौजूदा शासन के हाथ में संवैधानिक मानदंड सुरक्षित है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरेजवाला ने उच्चतम न्यायालय के आदेश को लोकतंत्र की जीत बताते हुए इसकी प्रशंसा की और कहा कि यह भाजपा-अजित पवार की अवैध सरकार पर एक तमाचा है। हालांकि भाजपा के प्रवक्ता नलिन कोहली ने अदालत का फैसला पार्टी के लिये झटका साबित होने की बात को खारिज करते हुए कहा कि संविधान के मामले में कोई भी न्यायिक फैसला किसी राजनीतिक दल के लिये झटका नहीं हो सकता है। न्यायिक आदेश संविधान को मजबूत बनाते हैं।बाला साहब थोराट कांग्रेस विधायक दल का नेता
अब महाराष्ट्र में हलचल और तेज हो गई है। सभी प्रमुख पार्टियों में बैठकों का दौर जारी है। कांग्रेस ने बाला साहब थोराट को विधायक दल का नेता चुना है, वहीं एनसीपी चीफ शरद पवार होटल में अपनी पार्टी के विधायकों से मिलने पहुंचे हैं। बीजेपी ने भी आज रात 9 बजे मुंबई के गरवारे क्लब में पार्टी विधायकों को पहुंचने का आदेश दिया है।
बहुमत साबित करने के लिए तैयार हैं : भाजपा
धन, बाहुबल से कहीं अधिक शक्तिशाली है संविधान : कांग्रेस
शरद पवार ने न्यायालय के आदेश की प्रशंसा की
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार ने महाराष्ट्र विधानसभा में बुधवार को शक्ति परीक्षण कराने के उच्चतम न्यायालय के आदेश की मंगलवार को प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक सिद्धांतों को बरकरार रखने के लिए वह शीर्ष अदालत के आभारी हैं।
उन्होंने कहा कि यह सुखद है कि यह फैसला उस वक्त आया जब देश ‘संविधान दिवस’ मना रहा है। साथ ही उन्होंने इस फैसले को संविधान के निर्माता डॉक्टर बी.आर आंबेडकर को श्रद्धांजलि बताया।
सच को हराया नहीं जा सकता : शिवसेना
विधायक दल के नेता पर स्पीकर लेंगे फैसला
फडणवीस सरकार के खिलाफ दूसरी याचिका दाखिल
जयंत पाटिल की चिट्ठी का विरोध करेंगे अजित पवार
जयंत पाटिल बने विधायक दल के नेता
कोश्यारी से मिले फडणवीस





